उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है। तस्वीर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिख धर्म गुरु के सामने माथा टेकते हुए देखा जा सकता है। वहीं वायरल तस्वीर में पीछे दिवार पर पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की तस्वीर दिख रही है। दावा किया जा रहा है कि सीएम योगी गुरुद्वारा गए थे और वहां अखिलेश यादव की पहले से ही तस्वीर लगी थी।
सूर्य समाजवादी ने एक्स पर लिखा, ‘कल सीएम योगी गुरुद्वारा गए थे वहां अखिलेश जी की पहले से ही तस्वीर लगी थी अखिलेश जी की लोकप्रियता का एक प्रतिशत भी योगी कभी लोकप्रिय नहीं हो पाएंगे क्योंकि एकरंगी है और अखिलेश जी को सभी रंग पसंद है’
कल सीएम योगी गुरुद्वारा गए थे वहां अखिलेश जी की पहले से ही तस्वीर लगी थी
— Surya Samajwadi (@surya_samajwadi) July 13, 2025
अखिलेश जी की लोकप्रियता का एक प्रतिशत भी योगी कभी लोकप्रिय नहीं हो पाएंगे क्योंकि एकरंगी है और अखिलेश जी को सभी रंग पसंद है pic.twitter.com/7z3YvVLlFr
मनीष यादव ने लिखा, ‘गुरुद्वारे में प्रभु का नाम लेने आए योगी जी, लेकिन दीवार ने उन्हें याद दिलाया कि यहां ‘अखिलेश’ जी पहले से विराजमान हैं!’
वहीं मयंक ने लिखा, ‘कल योगी जी गुरुद्वारा पहुंचे, लेकिन वहां तो पहले से ही अखिलेश जी की तस्वीर लगी थी। फर्क साफ है अखिलेश जी सबका सम्मान करते हैं, सबके दिलों में बसते हैं। योगी जी की राजनीति एक ही रंग की है, जबकि अखिलेश जी हर रंग को अपनाते हैं। यही वजह है कि उनकी लोकप्रियता का कोई मुक़ाबला नहीं।’
कल योगी जी गुरुद्वारा पहुंचे, लेकिन वहां तो पहले से ही अखिलेश जी की तस्वीर लगी थी। फर्क साफ है अखिलेश जी सबका सम्मान करते हैं, सबके दिलों में बसते हैं। योगी जी की राजनीति एक ही रंग की है, जबकि अखिलेश जी हर रंग को अपनाते हैं। यही वजह है कि उनकी लोकप्रियता का कोई मुक़ाबला नहीं। pic.twitter.com/dFj23GSjfo
— MayankJaihind (@MayankJaihindSP) July 13, 2025
यह भी पढ़ें: कांवड़ियों द्वारा ई-रिक्शा तोड़ने का वायरल वीडियो एक साल पुराना है
फैक्ट चेक
दावे की पड़ताल में सबसे पहले हमने वायरल तस्वीर को रिवर्स सर्च किया। इस दौरान यह तस्वीर हमें 12 जुलाई 2025 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट मिली। पोस्ट के मुताबिक, यह तस्वीर किसी गुरूद्वारे की नहीं, बल्कि लखनऊ स्थित सरकारी आवास की है। जहाँ मुख्यमंत्री ने साहिब श्री गुरु तेगबहादुर जी महाराज के 350वें शहीदी वर्ष को समर्पित श्री गुरु तेगबहादुर सन्देश यात्रा को पुष्प वर्षा कर रवाना किया।
वहीं पड़ताल में आगे हमें न्यूज़ एजेंसी IANS के एक्स हैंडल पर इस कार्यक्रम का एक वीडियो भी मिला। वीडियो में देखा जा सकता है कि पीछे दिवार पर उत्तर प्रदेश के सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों की तस्वीर लगी है।


| दावा | सीएम योगी गुरुद्वारा गए थे और वहां अखिलेश यादव की पहले से ही तस्वीर लगी थी। |
| दावेदार | सूर्य समाजवादी, मनीष यादव व अन्य |
| निष्कर्ष | सीएम योगी की वायरल तस्वीर गुरुद्वारे की नहीं है। यह तस्वीर सरकारी सीएम आवास की है। जहां अखिलेश यादव के साथ यूपी के सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों की तस्वीर लगी है। |
