Home राजनीति महिला के साथ फोटो खिंचवाते पीएम मोदी का वायरल वीडियो ऐप्सटिन फाइल का नहीं है
राजनीति

महिला के साथ फोटो खिंचवाते पीएम मोदी का वायरल वीडियो ऐप्सटिन फाइल का नहीं है

Share
Share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक पुराना वायरल सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में पीएम मोदी एक महिला और एक पुरुष के साथ फोटो खिंचवाते दिख रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी का यह वीडियो ऐप्सटिन फाइल की वीडियो है। हालांकि पड़ताल में यह दावा भ्रामक साभित हुआ।

अयोध्या वाले नाम के एक्स हैंडल ने वीडियो को शेयर कर लिखा, ‘मोदी जी के साथ फोटो खिंचाने वाली महिला कौन हो सकती है. मुझे लगता है कि यह वीडियो विदेश की है और यह ऐप्सटिन फाइल की वीडियो है!!’

रमेश ने लिखा, ‘मोदी जी के साथ फोटो खिंचाने वाली महिला कौन हो सकती है. मुझे लगता है कि यह वीडियो विदेश की है और यह ऐप्सटिन फाइल की वीडियो है!!’

भोला सिंह ने लिखा, ‘मोदी जी के साथ फोटो में दिख रही महिला आखिरकार कौन हो सकती हैं मेरा अंदाजा है कि ये वीडियो विदेश का लग रहा हैं , और ये वीडियो Epstein File की भी हो सकती हैं!!’

वहीं परमानंद आजमगढ़ी, Team Rising Falcon और तन्मय ने भी इसी दावे के साथ वीडियो को शेयर किया है।

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी ने जातिगत भेदभाव को लेकर बदले की बात नहीं की, वायरल वीडियो एडिटेड है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के पहले हिस्से के स्क्रीनशॉट लेकर गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया। इस दौरान वायरल वीडियो हमें 12 अक्टूबर 2021 को राजेश मुर्जानी नाम के फेसबुक पेज पर पोस्ट मिला। फेसबुक पर राजेश ने इसी वीडियो का एक स्क्रीनशॉट 24 मई 2017 को भी शेयर किया था।

राजेश मुर्जानी ने फेसबुक पेज पर पीएम मोदी और भाजपा नेताओं के साथ उनकी कई तस्वीरें पोस्ट हैं। फेसबुक पर उन्होंने खुद को गुजरात के अहमदाबाद का बताया है। लेकिन फिलहाल वह इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में रहते हैं।

Source: Facebook

वहीं राजेश मुर्जानी की Linkedin प्रोफाइल के मुताबिक जकार्ता में अक्रुरा फैशन वर्ल्ड नाम का उनका एक टेक्सटाइल बिजनेस है।

Source: Linkedin

पड़ताल में आगे हमें वायरल वीडियो में पीएम मोदी के साथ दिख रही महिला की इंस्टाग्राम प्रोफाइल मिली। जिसका नाम विनता मुर्जानी है। विनता मुर्जानी, राजेश मुर्जानी की पत्नी हैं।

Source: Instagram
दावामहिला के साथ फोटो खिंचवाते पीएम मोदी का वीडियो ऐप्सटिन फाइल की है।
दावेदारअयोध्या वाले
निष्कर्षमहिला के साथ फोटो खिंचवाते पीएम मोदी का वायरल वीडियो साल 2017 या उससे पुराना है। वीडियो में दिख रहे व्यक्ति का नाम राजेश मुर्जानी है, जो इंडोनेशिया के कपड़ा व्यापारी हैं। वहीं वीडियो में दिख रही महिला उनकी पत्नी विनता मुर्जानी हैं। इस वीडियो का ऐप्सटिन फाइल से कोई संबंध नहीं है।


Share