उत्तर प्रदेश के अमेठी के संग्रामपुर क्षेत्र में एक 22 वर्षीय एक युवक की निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी गयी। सोशल मीडिया में इस घटना को जातिगत एंगल के साथ शेयर किया जा रहा है। हालाँकि पड़ताल में पता चलता है कि मृतक और आरोपी एक ही जाति वर्ग से हैं।
प्रियांशु कुमार ने एक्स पर लिखा, ‘देश की भाजपा सरकार दलितों के लिए कब्रिस्तान से कम नहीं है. अमेठी के संग्रामपुर क्षेत्र में एक 22 वर्षीय दलित युवक की निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी गयी। हाथ बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंसा व गला रेतकर हत्या को अंजाम दे दिया पता है सबसे मजे की बात क्या है, मूर्ख दलित समाज आपस में ही लड़कर एक दूसरे की टांग खींचने में व्यस्त हैं’
देश की भाजपा सरकार दलितों के लिए कब्रिस्तान से कम नहीं है💔
— Priyanshu Kumar (@priyanshu__63) June 4, 2025
अमेठी के संग्रामपुर क्षेत्र में एक 22 वर्षीय दलित युवक की निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी गयी। हाथ बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंसा व गला रेतकर हत्या को अंजाम दे दिया
पता है सबसे मजे की बात क्या है, मूर्ख दलित समाज आपस में ही… pic.twitter.com/3pd2g08PkR
सपा नेता मनोज यादव ने लिखा, ‘अमेठी में नहीं रुक रहा है हत्याओं का सिलसिला , दलित युवक की हाथ पैर बांध कर गला रेत कर की गई हत्या , मृतक के मुंह में ठूंसा गया था कपड़ा पड़ोसी अभय सिंह की सरिया में मिली दलित युवक की लाश संग्राम थाना क्षेत्र कन्हाई पूरा मामला’
अमेठी में नहीं रुक रहा है हत्याओं का सिलसिला , दलित युवक की हाथ पैर बांध कर गला रेत कर की गई हत्या , मृतक के मुंह में ठूंसा गया था कपड़ा पड़ोसी अभय सिंह की सरिया में मिली दलित युवक की लाश संग्राम थाना क्षेत्र कन्हाई पूरा मामला @amethipolice @Uppolice @dgpup @myogiadityanath… pic.twitter.com/5p2hyHUxBG
— मनोज यादव (@Manoj_Yadav_) June 4, 2025
कृष्णा ने लिखा, ‘अमेठी में दलित की हत्या, हत्या करने वाला मुख्यमंत्री की जाति का है,बस बात खत्म।’
अमेठी में दलित की हत्या,
— Drx.Krishna (@Krishnaji51Sp) June 4, 2025
हत्या करने वाला मुख्यमंत्री की जाति का है,बस बात खत्म। pic.twitter.com/yi59CbYn7d
वहीं सूर्य समाजवादी और शिवम यादव ने भी इसी दावे के साथ मामले को शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: सड़क पर महिला को पीटने का वायरल वीडियो 5 साल पुराना है
फैक्ट चेक
दावे की पड़ताल के लिए हमने संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च किया। इस दौरान हमें 6 जून, 2025 को प्रकाशित दैनिक भास्कर और अमर उजाला की रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेठी में संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पूरे रामा चौहान अंतर्गत पुन्नपुर गांव निवासी दलित युवत सागर कोरी (22) का बुधवार सुबह 5 बजे घर से 10 मीटर दूर पड़ोसी रवींद्र सिंह के पशु बांधने के स्थान पर शव मिला था। परिजनों से मिली तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर इस मामले का खुलासा किया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि पड़ोस की ही रहने वाली एक दलित युवती कुमकुम ने अपने जीजा वेद प्रकाश कोरी के साथ मिलकर सागर की हत्या की है। कुमकुम ने पुलिस को बताया कि मृतक सागर ने 10 दिन पहले उसका उसके जीजा संग अश्लील वीडियो बना लिया था। इसके बाद वह लगातार उसपर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा था।

संबंध बनाने से इनकार करने पर सागर ने युवती और उसके जीजा का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दी थी। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवती और उसके जीजा ने मिलकर सागर की हत्या कर दी थी। घटना की रात सागर जैसे ही छत फांद कर युवती के घर पहुंचा, वहां उसका जीजा पहले से कुल्हाड़ी लेकर छिपा हुआ था। उसने सागर के सिर पर पहले वार करके अधमरा कर दिया। इसके बाद हाथ-पैर बांधकर गला रेत दिया और शव को पड़ोसी के सरिया (पशुबाड़े) में ले जाकर छिपा दिया। खून के धब्बे मिटाने के लिए गोबर लेप दिया। पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया है। जीजा फरार हो गया है।
| दावा | अमेठी में दलित युवक सागर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। |
| दावेदार | मनोज यादव, सूर्य समाजवादी, शिवम यादव व अन्य |
| निष्कर्ष | अमेठी में दलित युवक सागर की हत्या में जातिगत एंगल नहीं है। सागर की हत्या उसके पड़ोस में रहने वाले जीजा-साली ने मिलकर की है। दोनों पक्ष एक ही वर्ग के हैं। |
