इन दिनों सोशल मीडिया पर ‘सूर्या समाजवादी’ नाम के एक यूज़र की पोस्ट खूब वायरल हो रही हैं। यह खुद को समाजवादी विचारधारा और समाजवादी पार्टी का समर्थक बताता है। सूर्य समाजवादी यूपी की राजनीति में पीडीए (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) एजेंडे का समर्थन करता है और उससे जुड़ी पोस्ट शेयर करता है। लेकिन इसकी कई वायरल पोस्ट और दावे जांच में गलत या भ्रामक निकले हैं। आधी-अधूरी जानकारी, गलत तथ्यों और भड़काऊ भाषा के जरिये यह सोशल मीडिया पर लोगों को गुमराह करता है। इस रिपोर्ट में हमने ‘सूर्य समाजवादी’ के ऐसे सभी फर्जी दावों की जांच की है और उनका सच सामने रखा है।
| क्रमांक | दावा | फैक्ट चेक |
| 1. सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद फर्रुखाबाद में यादवों के घरों पर बुलडोजर चलाने का दावा भ्रामक | फर्रुखाबाद में सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद बिना किसी पूर्व नोटिस के 25 यादवों के घरों पर बुल्डोजर चलाकर उन्हे बेघर कर दिया गया। | फर्रुखाबाद में 25 यादवों के घरों पर बुलडोजर चलाने का दावा भ्रामक है। असल में यह घर बंजर भूमि पर अवैध कब्जा कर बनवाया गया था, जिसे कोर्ट के आदेश के बाद खाली कराया गया। |
| 2. रायबरेली में युवक को पीटने और जूता चटवाने की घटना में जातिगत एंगल नहीं है | रायबरेली में सामंतवादियों ने दलित युवक को जूता चटवाया। | इस मामले में जातिगत एंगल नहीं है। पीड़ित अजय सिंह और आरोपी एक ही जाति वर्ग से हैं। |
| 3. फर्रुखाबाद में दो युवतियों से बलात्कार-हत्या का दावा झूठा है | फर्रूखाबाद में 2 युवतियों का बलात्कार के बाद हत्या कर शव को एक ही फंदे से लटका दिया। | लड़कियों से रेप व हत्या का दावा झूठा है। असल में दोनों लड़कियों ने प्रेम संबंध बरकरार रखने के दबाव में आत्महत्या की है। |
| 4. पीएम मोदी पर टिप्पणी की वजह से हाजी रजा की बिल्डिंग ढहाने का दावा गलत है | सपा के नेता हाजी रज़ा द्वारा प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करने पर उनका 20 करोड़ का कॉम्प्लेक्स बुलडोज़र से ढहा दिया गया। | सपा नेता हाजी रजा की तीन मंजिला इमारत को अवैध निर्माण के कारण ध्वस्त किया गया। |
| 5. यूपी के झांसी में नाबालिग लड़की से गैंगरेप का दावा झूठा है | झांसी में सोनू पंडित और मोनू पंडित ने नाबालिक लड़की का चलती कार में गैंगरेप किया। | नाबालिग लड़की से गैंगरेप का दावा झूठा है। असल में लड़की अपने बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए घर से भागी थी लेकिन बॉयफ्रेंड नहीं आया तो उसने पड़ोसी युवकों से पैसे वसूलने के लिए अपनी बुआ के साथ मिलकर गैंगरेप की कहानी बनाई। |
| 6. जौनपुर में बीजेपी नेताओं द्वारा नाबालिग लड़की के अपहरण और गैंगरेप का दावा गलत है | जौनपुर में भाजपा नेता ने चलती गाड़ी से एक लड़की का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप किया। | जौनपुर में नाबालिग लड़की के साथ न तो अपहरण हुआ और न ही गैंगरेप। लड़की ने अपने माता-पिता से नाराज होकर खुद ही अपहरण की कहानी बनाई थी। |
| 7. गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी के जनता दर्शन कार्यक्रम से मुसलमानों को दूर रखने का दावा गलत है | सीएम योगी गोरखनाथ मंदिर में इसलिए जनता दर्शन करते है ताकि मुस्लिम न आ सके। | सीएम योगी समय-समय पर गोरखपुर व लखनऊ कार्यालय में जनता दर्शन का आयोजन करते हैं, जिसमें वह बिना किसी भेदभाव के सभी धर्मों के लोगों की फरियाद सुनते हैं। |
| 8. गोरखपुर यूनिवर्सिटी में पुलिस के साथ मारपीट का वीडियो पुराना है | गोरखपुर यूनिवर्सिटी में ABVP कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ मारपीट की। | ABVP कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई झड़प का यह वीडियो एक साल पुराना है। |
| 9. लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन के सामने नाव चलने का वीडियो फर्जी है | बारिश से हुए जलभराव के कारण लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन के बाहर नाव चल रही है। | लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर नाव चलने का वीडियो एडिटेड है। |
| 10. पीएम मोदी का सूर्यकुमार यादव से बातचीत न करने का दावा गलत है | पीएम मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों से बातचीत की लेकिन मुश्किल कैच पकड़कर मैच जिताने वाले सूर्यकुमार यादव से बातचीत नही की | पीएम मोदी का सूर्यकुमार यादव से बातचीत न करने का दावा गलत है। पीएम ने सूर्यकुमार यादव समेत सभी भारतीय खिलाडियों से बात की है। |
| 11. संभल में बीजेपी को वोट न करने पर दलित युवक को पीटने और राशन न देने का दावा गलत है | बीजेपी को वोट न देने पर संभल में एक दलित को राशन देने वाले कोटेदार ने मारा पीटा और राशन भी नही दिया। | भाजपा को वोट न करने पर दलित युवक को पीटने और राशन न देने का दावा पूरी तरह गलत है। असल में दोनों पक्षों के बीच मोटरसाइकिल टकराने को लेकर विवाद हुआ था। |
| 12. मिर्जापुर में ईवीएम से छेड़छाड़ के लिए बाउंड्री वॉल तोड़ने का दावा गलत है | मिर्जापुर स्ट्रॉन्ग रूम में जहां ईवीएम रखी है उस कॉलेज की पीछे की दीवार को मतगणना में धांधली करने के लिए तोड़ दिया गया। | मिर्जापुर में ईवीएम से छेड़छाड़ के लिए बाउंड्री वॉल तोड़ने का दावा गलत है। |
| 13. पीएम मोदी के इशारे पर सीएम योगी के चेहरे को धुंधला करने का दावा भ्रामक है | पीएम मोदी के इशारे पर सीएम योगी के चेहरे को धुंधला कर दिया गया। | योगी आदित्यनाथ के चेहरे को धुंधला नहीं किया गया है। ‘हिंदी खबर’ नामक चैनल ने अपने स्क्रीन के दाएं ओर धुंधला किया था, चूँकि सीएम योगी ब्लर फ्रेम में आ रहें है, जिससे उनका चेहरा ब्लर है। ‘हिंदी खबर’ के अलावा अन्य चैनलों पर योगी आदित्यनाथ का चेहरा स्पष्ट दिखाई दिया। |
| 14. पीएम मोदी ने यदुवंशियों का अपमान नहीं किया | पीएम मोदी ने यदुवंशियों का अपमान करते हुए कहा, “तुम काहे के यदुवंशी हो रे ” | पीएम मोदी ने यदुवंशोयों का अपमान नहीं किया है। उन्होंने केवल सपा वालों को लेकर यह बात कही है। |
| 15. मैच के दौरान बंगलादेशी फैन टाइगर रॉबी की पिटाई का दावा भ्रामक है | कानपुर में खेले जा रहे मैच के दौरान बांग्लादेश टीम के सपोर्टर को मारा गया। | बांग्लादेश टीम के सपोर्टर को पीटने का दावा गलत है। असल में उसकी तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। |
| 16. कतर की जेल से नेवी के पूर्व अफसरों की रिहाई में शाहरुख खान द्वारा सरकार की मदद करने का दावा गलत है | भारत सरकार ने नेवी के अफसरों को छुड़वाने के लिए शारुख खान की मदद ली। | कतर की जेल से नेवी के पूर्व अफसरों की रिहाई में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की भूमिका नहीं थी। |
| 17. मिल्कीपुर में बुजुर्ग द्वारा भाजपा को 6 वोट देने का दावा भ्रामक है | मिल्कीपुर विधानसभा चुनाव में एक शख्स ने अकेले बीजेपी को 6 वोट डाले। | मिल्कीपुर विधानसभा चुनाव में एक शख्स द्वारा भाजपा को 6 वोट देने का दावा गलत है। उन्होंने बताया कि यह 6 वोट उन्होंने अकेले नहीं डाले हैं। उनके परिवार ने 6 लोग हैं वह उन्हें लेकर वोट देने गए थे। सबने मिलकर 6 वोट डाले हैं। |
| 18. सैलून में बैली डांस करती महिलाओं का वीडियो लखनऊ नहीं है | लखनऊ में रशियन सैलून खुला है, जहाँ बाल कटानें के साथ मसाज और डांस फ्री में दिया जा रहा है। | लखनऊ में रशियन सैलून खुलने का दावा गलत है। वायरल वीडियो तुर्की के Barbers King नाम के सैलून का है। |
| 19. मेरठ में एक हिंदू व्यक्ति द्वारा बुर्का पहनी महिला से छेड़छाड़ का दावा झूठा है | मेरठ में एक हिंदू व्यक्ति ने बुर्का पहनी महिला से छेड़छाड़ की। | यह घटना 20 मई 2025 की है। मेरठ में सोहेल नाम का एक व्यक्ति ने बुर्का पहने एक महिला से छेड़छाड़ की थी। |
| 20. कुशीनगर में ट्रैक्टर से कुचलकर रवि यादव की हत्या के मामले में दोनों पक्ष एक ही जाति से हैं | कुशीनगर में दबंग और सामंती मानसिकता वाले लोगों ने नाबालिक अभय यादव की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी। | कुशीनगर में ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या की घटना में मृतक का नाम रवि यादव है। रवि यादव की हत्या अजय यादव ने जमीन विवाद में की है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। |
| 21. अमेठी में दलित युवक की हत्या में जातिगत एंगल नहीं है | अमेठी में दलित युवक सागर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। | अमेठी में दलित युवक सागर की हत्या में जातिगत एंगल नहीं है। सागर की हत्या उसके पड़ोस में रहने वाले जीजा-साली ने मिलकर की है। दोनों पक्ष एक ही वर्ग के हैं। |
| 22. प्रतापगढ़ में बीजेपी विधायक द्वारा पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाने का वीडियो 4 साल पुराना है | बीजेपी विधायक धीरज ओझा को प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक ने पीटा। | प्रतापगढ़ में बीजेपी विधायक द्वारा एसपी पर मारपीट का आरोप लगाने का मामला 4 साल पुराना है। इसे हाल ही का बताकर भ्रामक रूप से शेयर किया जा रहा है। |
| 23. दलित होने की वजह से अवधेश प्रसाद को राम मंदिर में पास से दर्शन न करने देने का दावा गलत है | दलित होने की वजह से सपा सांसद अवधेश प्रसाद को राम मंदिर में दूर से दर्शन करने दिया गया। | अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए किसी के साथ जातिगत भेदभाव नहीं होता है। ब्राह्मण, ठाकुर, वैश्य जाति के लोग भी बैरिकेडिंग के पीछे से दर्शन करते हैं। |
| 24. बस्ती में किशोर की मौत में जातिगत एंगल नहीं है | यूपी के बस्ती में सामंतवादियों ने दलित बच्चे को प्रताड़ित किया। जिस वजह से उसने आत्महत्या कर ली। | नाबालिग किशोर को बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाकर उसके साथ अभद्रता और मारपीट की गई थी। इस वजह से वह आहात होकर उसने आत्महत्या कर ली। मृतक के मामा विजय कुमार ने बताया कि इस मामले में जात-बिरादरी वाली कोई बात नहीं हैं, दोनों ही पक्ष एक ही जाति से हैं। |
| 25. ककरौली में मुस्लिम महिला वोटरों पर बंदूक तानने का दावा गलत है | यूपी पुलिस ने मतदान करने जा रही मुस्लिम महिलाओं पर बंदूक तानी। | यूपी पुलिस ने बंदूक महिलाओं पर नहीं, बल्कि पत्थरबाजों पर तानी थी। |
| 26. कथावाचक ने शराब के नशे में महिला से छेड़छाड़ की? | फिरोजाबाद में कथावाचक पंकज मिश्रा शास्त्री शराब के नशे में महिलाओ को छेड़ रहा था। जिसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर कथावाचक को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। | यह घटना इटावा की है। कथावाचक पंकज उपाध्याय द्वारा शराब के नशे में महिला से छेड़छाड़ का दावा गलत है। पंकज मिर्गी के मरीज हैं और घटना वाले दिन उन्हें मिर्गी का दौरा पड़ा और वे बेसुध होकर एक महिला के पास पहुंच गए। जिसके बाद लोगों ने उन्हें नशे में समझकर उनकी पिटाई कर दी। |
| 27. अमेरिका द्वारा ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले का बताकर वायरल वीडियो भ्रामक है | अमेरिका ने ईरान के FARDO परमाणु साइट को पूरी तरह तबाह कर दिया। | वायरल वीडियो वास्तव में दिसंबर 2024 का है। यह सीरिया के बंदरगाही शहर टार्टस का है, जहां इज़रायली एयरस्ट्राइक के बाद विस्फोट हुआ था। |
| 28. वायरल वीडियो अमेरिका द्वारा इजरायल के परमाणु ठिकाने पर हमले का नहीं है | अमेरिका ने इजरायल के FARDO नतांज और इसफहान परमाणु स्थानों पर एयर स्ट्राइक की। | यह वीडियो 16 जून 2025 को इज़राइल द्वारा ईरान की एक प्रमुख बैलिस्टिक मिसाइल सुविधा पर किये गए हवाई हमने का है। |
| 28. आजमगढ़ में अखिलेश यादव ने अपने नए घर का गृह प्रवेश चंदन कुशवाहा से नहीं कराया है | आजमगढ़ में अखिलेश यादव के नए घर का गृह प्रवेश ब्राम्हण से नहीं, बल्कि पीडीए के पुजारी चंदन कुशवाहा ने कराया। | अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में अपने नए घर का गृह प्रवेश ज्योतिषाचार्य चंदन पांडे से करवाया है। पुजारी चंदन कुशवाहा से गृह प्रवेश कराने का दावा गलत है। |
| 29. गुरुद्वारे में अखिलेश यादव की तस्वीर लगे होने का दावा गलत, वायरल तस्वीर सीएम आवास की है | सीएम योगी गुरुद्वारा गए थे और वहां अखिलेश यादव की पहले से ही तस्वीर लगी थी। | सीएम योगी की वायरल तस्वीर गुरुद्वारे की नहीं है। यह तस्वीर सरकारी सीएम आवास की है। जहां अखिलेश यादव के साथ यूपी के सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों की तस्वीर लगी है। |
| 30. अजय देवगन और शाहिद अफरीदी की तस्वीर पहलगाम हमले से पहले की है | अजय देवगन ने पहलगाम हमले के बाद शाहिद अफरीदी से मुलाकात की, जिन्होंने हमले के बाद पाकिस्तान में एक रैली आयोजित की थी। | अजय देवगन और शाहिद अफरीदी की वायरल तस्वीर 2024 में बर्मिंघम में आयोजित वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स की है। यह कार्यक्रम पहलगाम हमले से पहले हुआ था। |
| 31. 1950 में मौत के बाद 1960 में सरदार पटेल ने विरोध किया? अमित शाह का वायरल वीडियो एडिटेड है | सरदार पटेल का देहांत 1950 में हो गया था तो उन्होंने 1960 में विरोध कैसे कर दिया। अमित शाह झूठ बोल रहे हैं। | अमित शाह साल 1948 के युद्ध में युद्धविराम की बात कर थे। इसके बाद वो 1960 में सिंधु समझौते की बात कर थे। इसी दौरान उन्हें विपक्षी नेता की ओर से 1948 के युद्ध को लेकर टोंका गया। उसी सन्दर्भ में उन्होंने कहा था कि सरदार पटेल ने विरोध किया था, गाड़ी लेकर आकाशवाणी तक गए थे घोषणा न करें, दरवाजे बंद कर दिए थे |
| 32. सुल्तानपुर में दलित युवक नवनीत कोरी की हत्या में जातिगत एंगल नहीं है | सुल्तानपुर में दलित युवक नवनीत कोरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पीडीए समाज पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है। | सुल्तानपुर में नवनीत कोरी की हत्या में जातिगत एंगल नहीं है। दरअसल नवनीत ने 2 महीने पहले ही गांव की शिवानी नाम की लड़की के साथ लव मैरिज की थी। शिवानी का भाई इस शादी के खिलाफ था। जिस वजह से उसने नवनीत की हत्या कर दी। दोनों पक्ष एक ही वर्ग के हैं। |
| 33. रामभद्राचार्य ने Wife को आनंद का खिलौना नहीं बताया, वायरल वीडियो एडिटेड है | जगतगुरु रामभद्राचार्य ने पत्नियों का अपमान करते हुए कहा कि WIFE का फुल फॉर्म Wonderful Instrument for Enjoy है। | जगतगुरु रामभद्राचार्य का वायरल वीडियो एडिटेड है, असल वीडियो में स्वामी रामभद्राचार्य ने पश्चिम सभ्यता की Wife और भारतीय संस्कृति की पत्नी के बीच का अंतर बताया था। |









