Home विशेष दिव्या कुमारी: नफरत, भ्रामक और गलत सूचनाएं परोसता एक्स हैंडल
विशेष

दिव्या कुमारी: नफरत, भ्रामक और गलत सूचनाएं परोसता एक्स हैंडल

Share
Share


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘दिव्या कुमारी’ नाम से एक अकाउंट सक्रिय है, जो अक्सर भ्रामक और झूठी जानकारियाँ साझा करता है। यह अकाउंट कई बार हिंदू समाज के खिलाफ नफरत फैलाने वाली पोस्ट भी करता है। हालांकि, जांच में सामने आया है कि इस अकाउंट को वास्तव में आदेश कुमार नाम का व्यक्ति चला रहा है। हमारी इस रिपोर्ट में इस अकाउंट द्वारा फेक न्यूज को संकलित किया गया है।

क्रमांक दावा फैक्ट चेक
1. शिव पार्वती के विवाह का वीडियो महाकुम्भ का नहीं हैंदिव्या कुमारी ने सनातन का मजाक उड़ाते हुए लिखा कि टनाटनियों की लीला अपरम्पार। महाकुम्भ मे कोई ना कोई तो मिल ही जाता है।यूपी के प्रयागराज में 13 जनवरी 2025 से महाकुंभ की शुरुआत हुई है, इसका समापन 26 फरवरी को होगा। जबकि शिव-पार्वती के विवाह का वीडियो जून 2024 या उससे पहले से इंटरनेट पर मौजूद है।
2. मांस खाते हुए लोगों का वीडियो महाकुंभ का नहीं हैदिनभर कुम्भ मेले में रहने के बाद बाबाओं की पार्टी।कमरे में बैठकर शराब और मांस का सेवन करते बाबाओं का वीडियो महाकुंभ का नहीं है। इंस्टाग्राम पर योगी कुमार ललित ने इस वीडियो को 17 सितंबर 2024 को अपलोड किया था। वहीं महाकुंभ की शुरुवात 13 जनवरी 2025 से हुई है।
3. दिल्ली पुलिस द्वारा प्रियंका गाँधी को हिरासत में लेने का वीडियो पुराना हैदिल्ली पुलिस ने प्रियंका गाँधी को हिरासत में लिया।दिल्ली पुलिस द्वारा प्रियंका गाँधी को हिरासत में लेने का वीडियो अप्रैल 2022 का है। प्रियंका गाँधी को महंगाई और बेरोजगारी को लेकर प्रदर्शन करने पर दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था।
4. ग्रेटर नोएडा में गौतम बुद्ध की मूर्ति हटाने का दावा भ्रामक ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रातों रात जबरन गौतम बुद्ध की चार मूर्ति को हटा दिया गया है। सरकार की मानसिकता गौतम बुद्ध के विरुद्ध है।ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जबरन गौतम बुद्ध की चार मूर्ति को हटाने का दावा भ्रामक है। असल में गौतम बुद्ध की मूर्ति को अंडरपास बनाने के लिए हटाया गया है। अंडरपास के निर्माण के बाद, मूर्ति को वापस उसी स्थान पर स्थापित किया जाएगा, जहां वह पहले लगी हुई थी।
5. पीएम मोदी द्वारा स्कूली बच्चों से बातचीत का वायरल वीडियो दिल्ली का नहीं हैपीएम मोदी केजरीवाल के बनाये गए स्कूलों मे रील बनाने गए हैं।पीएम मोदी द्वारा केजरीवाल के बनाये गए स्कूलों में जाने का दावा गलत है। असल में यह वीडियो एक साल पुराना है जिसमें पीएम ने वाराणसी में एक सरकारी स्कूल का दौरा किया था।
6. भगवान बुद्ध की मूर्ति को हिंदू देवता बताकर पूजने का दावा गलत हैभगवान बुद्ध की मूर्ति को हिंदू देवता बताकर पूजा जा रहा है।वायरल वीडियो में दिख रही मूर्ति बुद्ध की नहीं, हिंदू धर्म के स्वामीनारायण संप्रदाय के संस्थापक स्वामी नारायण की है।
7. व्हाइट हाउस द्वारा पीएम मोदी को अनफॉलो करने की भ्रामक रिपोर्ट करीबन 5 साल पुरानी हैव्हाइट हाउस ने पीएम मोदी को ट्विटर पर अनफॉलो कर दिया।व्हाइट हाउस द्वारा पीएम मोदी को अनफॉलो करने की खबर लगभग पांच साल पुरानी है। वहीं व्हाइट हाउस ने स्पष्ट किया था कि उसका ट्विटर अकाउंट आमतौर पर राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान यात्रा से संबंधित संदेशों को साझा करने के लिए अस्थायी रूप से मेजबान देशों के अधिकारियों को फ़ॉलो करता है।
8. भारत में अमेरिकी महिला के साथ बदसलूकी का दावा गलत हैभारत में अमेरिकी महिला के साथ हुई बदसलूकी।वायरल वीडियो बांग्लादेशी अभिनेत्री मिष्टी सुबास का है, जिन्हें 30 सितंबर 2024 को ढाका विश्वविद्यालय में शेख हसीना के 78वें जन्मदिन का जश्न मनाने के दौरान परेशान किया गया था। इसे भारत का बताकर भ्रामक रूप से शेयर किया जा रहा है।
9. शौचालय पर हिंदुओं द्वारा भगवा झंडा फहराने का दावा गलत हैहिंदू समाज शौचालय में मंदिर ढूंढ़ रहा है।यह दावा भ्रामक है। असल में हिंदू समाज ने शौचालय पर ‘संभाजीनगर’ के स्थान पर ‘औरंगाबाद’ लिखे जाने पर आपत्ति जताई थी।
10. पंडाल में भक्तों को मांसाहारी भोजन परोसने का दावा गलत हैपंडाल में भक्तों को मांसाहारी भोजन परोसा गया।पंडाल में भक्तों को मांसाहारी भोजन परोसने का दावा गलत है। वायरल वीडियो एक पहाड़ी शादी समारोह का है।
11. सेंट्रल बार वाराणसी के पूर्व उपाध्यक्ष की तस्वीर भ्रामक दावे के साथ वायरलज्ञानवापी मस्जिद की पेटिशन फाइल करने वाले हरिहर पांडे की मौत हो गई।ज्ञानवापी मस्जिद की पेटिशन फाइल करने वाले हरिहर पांडे की मौत एक साल पहले ही हो चुकी है। वायरल तस्वीर सेंट्रल बार वाराणसी के पूर्व उपाध्यक्ष अधिवक्ता राजाआनंद ज्योति सिंह की है, जिनकी मौत 30 नवंबर को फूड प्वाजनिंग के कारण हो गई है।
12. लोकसभा अध्यक्ष की बेटी अंजली बिरला ने मुस्लिम युवक से शादी नहीं कीलोकसभा अध्यक्ष की बेटी अंजली बिरला ने मुस्लिम युवक से शादी की है।अंजली के पति का नाम अनीश राजानी है। अनीश मुस्लिम नहीं, हिन्दू सिंधी है। अनीश के पिता का नाम नरेश राजानी और मां का नाम सिमरन राजानी है।
13. गड्ढे में बाइक सवार युवक की तस्वीर करीबन 6 साल पुरानी हैसड़क धंसने से रोड़ के बीचो बीच बने गड्ढे में एक बाइक सवार व्यक्ति गिर गया है। गड्ढे में बाइक गिरने की वायरल तस्वीर साल 2018 या उससे भी पुरानी है। जिसे हाल ही का बातकर भ्रामक रूप से शेयर किया जा रहा है।
14. अनुसूचित जाति के कांवड़ियों को जलाभिषेक करने से रोका गया?अनुसूचित जाति के कांवड़ियों को शिव मंदिर में जलाभिषेक करने से कुछ लोगों ने रोक दिया।यह मामला करीबन 7 साल पुराना है। उस वक्त दो पक्षों में विवाद हुआ था लेकिन तब समझौता करवा दिया गया था। किसी ने इस मामले में शिकायत दर्ज नहीं करवाई थी। गांव में फिलहाल इस तरह का कोई विवाद नहीं है।
15. बीजेपी नेता पीयूष गोयल चुनाव आयोग दबाव बनाने पहुंचे? पीयूष गोयल और निर्मला सीतारमण चुनाव आयोग पर दबाव बनाने गए थे।बीजेपी के नेता ही नहीं बल्कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के नेता भी चुनाव आयोग से मिलने गए थे। दोनों पक्षों ने अपनी मांगें और चिंताएं आयोग के सामने रखीं। चुनाव आयोग से मिलना एक सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा था।
16. वाराणसी में पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारेबाजी का वायरल वीडियो एडिटेड हैवाराणसी में पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारेबाजी की गई।पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारेबाजी का वायरल वीडियो एडिटेड है। आपत्तिजनक नारों की आवाज को अलग से जोड़ा गया है।
17. पैसे नहीं देने पर चेन्नई में ब्रिटिश नौसेना अधिकारी को पीटने का दावा भ्रामक हैएक ब्रिटिश नौसेना अधिकारी ने चेन्नई पुलिस को पैसे नहीं दिए, जिसके कारण पुलिस ने उसे मारा।  ब्रिटिश नौसैनिक जेएल विलिस नशे में धुत होने के कारण चेन्नई की सड़कों पर अराजकता फैला रहा था, जिसको रोकने के लिए पुलिस उसके पीछे भाग रही थी। इस पूरे मामले में चेन्नई पुलिस द्वारा पैसे की मांग करने की कोई बात सामने नहीं आई है।
18. मोहन भागवत ने ब्राह्मणों को समलैंगिक बनाने का कोई बयान नहीं दिया हैRSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए ब्राह्मणों को समलैंगिक बनना पड़ेगा।एबीपी न्यूज़ माझा का पोस्ट कार्ड एडिटेड है। RSS प्रमुख मोहन भागवत ने ब्राह्मणों को समलैंगिक बनाने जैसा कोई बयान नहीं दिया है।
19. तेलंगाना में EVM का वीडियो हेरा-फेरी के भ्रामक दावे के साथ वायरलतेलंगाना में बीजेपी की कार में EVM मिली।ईवीएम को इलेक्शन कमीशन के अधिकारी ही ले जा रहे थे। ईवीएम की हेरा-फेरी का दावा गलत है।
20. क्रिकेट मैच के दौरान स्टेडियम में हनुमान चालीसा का पाठ का वीडियो एडिटेड हैअहमदाबाद क्रिकेट स्टेडियम में हनुमान चालीसा का पाठ हुआ फिर भी भारत मैच हार गई।स्टेडियम में हनुमान चालीसा के पाठ का वीडियो एडिटेड है। जयपुर में हुए हनुमान चालीसा के ऑडियो को अहमदाबाद क्रिकेट मैच के वीडियो से जोड़ा गया है।
21. कुंभ में लोगों के डूबने का दावा भ्रामक है कुंभ में लोग डूबते-डूबते बचे। गंगा घाट पर लोगों के डूबने की घटना पांच महीने पुरानी है जोकि बिहार के भागलपुर जिले की है। इस घटना का कुंभ मेले से कोई लेना-देना नहीं है।
22. प्रयागराग कुंभ के एंट्री गेट पर आसाराम बापू की तस्वीर लगाने का दावा भ्रामक है प्रयागराग कुंभ के एंट्री गेट पर लगी आसाराम की तस्वीर।वायरल तस्वीर प्रयागराज में आसाराम के आश्रम की है। इसका कुंभ आयोजन से कोई संबंध नहीं है।
23. वायरल वीडियो में बाइक सवार युवक पुलिसकर्मी नहीं हैंबिना हेलमेट वाले लोग सचेत रहे पुलिस हेलमेट वाला कैमरा लेकर घूम रही है।यह वीडियो इन्स्टाग्राम यूजर गुलशेर मलिक की है। गुलशेर मलिक की यूपी के सहारनपुर में ‘सोनू बाइक सर्विस’ नाम से दुकान है। वो इन्स्टाग्राम के लिए वीडियो बनाते हैं, उन्होंने खुद के लिए स्टाईलिश हेलमेट बनाया है। सोनू पुलिस में नहीं हैं।
24. मालदीव बीच पर जान्हवी कपूर और हार्दिक पांड्या की तस्वीरें AI जनरेटेड हैं अभिनेत्री जान्हवी कपूर और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या मालदीव के बीच पर एक साथ समय बिता रहे हैं।अभिनेत्री जान्हवी कपूर और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की यह तस्वीरें AI जनरेटेड हैं।
25. भगवा कपड़ों में दरगाह जाते हुए लोग हिंदू समुदाय से नहीं हैंहिंदू समुदाय पर निशाना साधते हुए दिव्या कुमारी ने लिखा कि भगवाधारी दरगाह में जा रहे है।यह वीडियो राजस्थान के अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती दरगाह का है। इस वीडियो में भगवा वस्त्रों में अजमेर दरगाह दीवान और आध्यात्मिक प्रमुख सैयद जैनुअल अली आबेदीन हैं।
26. दो साधुओं के झगड़े का वीडियो प्रयागराज में कुम्भ का नहीं हैकुम्भ मेले में दो साधुओं में झगड़ा हो गया।साधुओं के झगड़े का यह वीडियो कुम्भ का नहीं है। यह वीडियो जुलाई 2024 या उससे पहले से इंटरनेट पर मौजूद है।
27. भाजपा नेता अनवर खां द्वारा पाइप चोरी की घटना करीबन डेढ़ साल पुरानी हैभाजपा नेता पाइप चोरी करते हुए पकड़ा गया।यह घटना यूपी के कन्नौज के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र की है। अप्रैल 2023 में लोगों ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अनवर खां को पाइप चोरी करते हुए पकड़ा था, बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस प्रकरण में भाजपा ने अनवर खां को पद से हटाने के साथ ही पार्टी से निष्कासित कर दिया था।
28. एबीपी न्यूज का पोस्टकार्ड फर्जी हैमुस्लिम लड़कों पर हिंदू लड़कियां मरती हैं।एबीपी न्यूज ने बताया है कि पोस्ट कार्ड पूरी तरह से फर्जी है। इस तरह की कोई भी पोस्ट ABP न्यूज़ के सोशल मीडिया हैंडल से शेयर नहीं हुई हैं।
29. मलयाली अभिनेत्री और मोटिवेशनल स्पीकर कि शादी की तस्वीर भ्रामक दावे के साथ वायरल टनाटन धर्म यहीं से शुरू होता है यही करते-करते खत्म होता है।यह वीडियो मलयाली अभिनेत्री दिव्या श्रीधर और मोटिवेशनल स्पीकर क्रिस वेणुगोपाल की शादी का है, दोनों ने हाल ही में शादी की है।
30. ’70 प्रतिशत लोग मोदी को देखना भी नहीं चाहते’, अखबार की यह कटिंग फर्जी है70 प्रतिशत लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखना नहीं चाहते।पीएम मोदी को 70 प्रतिशत लोगों द्वारा नापसंद करने का दावा फर्जी है। वायरल अखबार की कटिंग में किये गए सर्वे का कोई प्रमाणिक सोर्स उपलब्ध नहीं है।
31. वायरल तस्वीर चित्तौड़गढ़ की महिला टीचर की नहीं हैयह तस्वीर चित्तौड़गढ़ के स्कूल में अश्लील वीडियो वाली महिला शिक्षिका की है।वायरल तस्वीर चित्तौड़गढ़ की अश्लील वीडियो वाली महिला शिक्षिका की नहीं है। वायरल वीडियो में कैद महिला शिक्षक का नाम कांता पाण्डिया का है जबकि वायरल तस्वीर मध्यप्रदेश की मिनी गलोचा उर्फ मिनी जैन की है। दोनों महिलाएं अलग-अलग हैं।
32. चित्तौड़गढ़ वाले प्रिंसिपल की पिटाई का दावा गलत है
चित्तौड़गढ़ वाले प्रधानाचार्य को पीटा गया।वायरल वीडियो चित्तौड़गढ़ में प्रधानाचार्य की पिटाई का नहीं है। यह वीडियो हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले का है। सितम्बर 2024 में बिझडी बाजार में दो वाहनों की भिडंत के बाद लोगों में मारपीट हुई थी। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था।
33. पुलिस की वर्दी में रील बना रही महिला एक्टर हैपुलिस की वर्दी में रील बनाती एक महिला पुलिस अधिकारी।पुलिस की वर्दी में रील बनाती महिला का नाम ऋचा छेत्री है। ऋचा इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर और एक्टर है। जो असमिया कॉमेडी सीरीज़ ‘बेहरबारी आउटपोस्ट’ में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं।
34. यूपी के जलालाबाद में मारपीट में घायल शख्स का वीडियो 6 साल से ज्यादा पुराना हैउत्तर प्रदेश के जलालाबाद के गांव एतमातपुर में दबंगों ने घर में घुसकर नेतराम कुशवाहा व उसके परिवार को बेरहमी से पीटा। उत्तर प्रदेश के जलालाबाद के गांव एतमातपुर में नेतराम कुशवाहा व उसके परिवार को पीटने का दावा गलत है। वायरल वीडियो लगभग 7 साल पुराना है। घटना आपसी विवाद की थी।
35.  वायरल वीडियो भारतीयों को अमेरिका से डिपोर्ट करने का नहीं हैमुंह पर मास्क, हाथों में हथकड़ी और पैरों में बेड़ियां इतनी बेदर्दी से भारतीयों को अमेरिका से निकाला जा रहा।यह वीडियो अमेरिका से कोलंबियाई नागरिकों को डिपोर्ट करने का है।
36. दिल्ली की सीएम बनते ही रेखा गुप्ता द्वारा 50 लाख की कार खरीदने का दावा भ्रामक हैदिल्ली की सीएम बनते ही रेखा गुप्ता ने 50 लाख की कार खरीदी। रेखा गुप्ता ने कोई कार नहीं खरीदी है। यह कार पूर्व सीएम केजरीवाल की थी। जिसे सीएम बनते ही रेखा गुप्ता को सौंपी गई है।
37. सुरेश चव्हाणके ने हिंदु बेटियों का विवाह मुसलमानों से करने की सलाह नहीं दी सुरेश चव्हाणके ने कहा है कि, ‘भारत को अगर हिंदू राष्ट्र बनाना है तो हिंदुओं को अपनी बेटियों का विवाह जिहादियों से कराना होगा।’सुरेश चव्हाणके ने हिंदुओं को अपनी बेटियों का विवाह मुसलमानों से करने की सलाह नहीं दी है। जर्नो मिरर का वायरल ग्राफ़िक फर्जी है।
38. नहाते हुए पति पत्नी का आपत्तिजनक वीडियो महाकुम्भ का नहीं हैमहाकुंभ में गलत काम करते पति-पत्नी की पिटाई हुई।नदी में स्नान करते वक़्त पत्नी-पत्नी के किस करने का वीडियो अयोध्या का है।
39. भाजपा नेता के घर में यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपी लिखने की खबर 7 साल पुरानी हैभाजपा नेता के घर में 62 लोगों को इंटरमीडिएट यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपी लिखते हुए पकड़ा गया।यह मामला फरवरी 2018 का है, अलीगढ़ के अतरौली में भाजपा नेता व स्कूल प्रबंधक के घर में लोगों को इंटरमीडिएट यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपी लिखते हुए पकड़ा गया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
40. मोदी को मुर्ख प्रधानमंत्री बताने पर गूगल के डायरेक्टर पर केस दर्ज होने का मामला पुराना हैमोदी को मुर्ख प्रधानमंत्री बताने पर गूगल के डायरेक्टर पर केस दर्ज। यह मामला मई 2017 का है। शाजहंपुर में विश्व हिंदू परिषद् ने पीएम मोदी को बदनाम करने पर गूगल के डायरेक्टर के खिलाफ केस दर्ज करवाया था।
41. भारतीय मुसलमानों के समर्थन में विराट कोहली के नाम से वायरल बयान झूठा हैविराट कोहली ने भारतीय मुसलमानों के समर्थन में बयान दिया।विराट कोहली ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।
42. संबित पात्रा ने पीएम मोदी की तुलना लक्ष्मीबाई के बच्चे से नहीं की, वायरल ग्राफिक फर्जी है संबित पात्रा ने कहा कि महारानी लक्ष्मी बाई के पीठ पर जो बच्चा बंधा था वो कोई और नहीं मोदी जी थे।एबीपी न्यूज का यह ग्राफिक फर्जी है । उनकी वेबसाइट या सोशल मीडिया पर ऐसी कोई खबर प्रकाशित नहीं हुई है।
43. सूरत में बैंक ऑफ बड़ौदा से लोन फ्रॉड मामला 2023 का हैसूरत में बैंक ऑफ बड़ौदा से 100 करोड़ का लोन लेकर विजय शाह अपनी पत्नी के साथ अमेरिका भाग गया।यह मामला साल 2023 का है। विजय और उनकी पत्नी के खिलाफ गांधीनगर स्थित सीबीआई कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई गई। मामले के तीसरे आरोपी सतीश अग्रवाल पर भी कानूनी कारवाई हुई है।
44. भतीजे द्वारा बुआ को भगा ले जाने की घटना पुरानी है बुआ को ले भागा भतीजा, अगले महीने होनी थी शादी।यह घटना मार्च 2024 की है। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर घटी में एक भतीजा अपनी नाबालिग बुआ के साथ भाग गया था।
45. ‘हम छोटी अर्थव्यवस्था हैं और चीन बड़ी अर्थव्यवस्था है’, एस. जयशंकर का यह बयान दो साल पुराना हैविदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि ‘हम छोटी अर्थव्यवस्था हैं और चीन बड़ी अर्थव्यवस्था है, हम उनसे लड़ाई मोल नहीं ले सकते’एस जयशंकर का यह बयान फरवरी 2023 का है। एएनआई के साथ पॉडकास्ट में एस जयशंकर ने कहा था कि, ‘हमें समझना होगा कि वे हमसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। इसका मतलब ये है, हमें ऐसे में क्या करना चाहिए? एक छोटी इकॉनमी होते हुए.. क्या हम आगे बढ़कर अपने से बड़ी इकॉनमी से लड़ाई कर लें?’
46. कुलदीप मिश्रा द्वारा नारियल को हवा में उड़ाने का वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायरल हैन्यूज़ नेशन पर कुलदीप मिश्रा नामक व्यक्ति ने नारियल को हवा में उठाने का ढोंग किया।वायरल वीडियो न्यूज़ नेशन के ‘ऑपरेशन पाखंड’ कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसे एडिट कर गलत संदर्भ में पेश किया गया है। असल वीडियो में कुलदीप मिश्रा ने बाबा दयानंद महाराज के फर्जी चमत्कार का पर्दाफाश किया था, जहां उन्होंने सफेद धागे की मदद से नारियल को हवा में उठाने की चालाकी का खुलासा किया।
47. भारत में हिन्दू- मुस्लिम को लेकर पीएम मोदी का बयान भ्रामक हैपीएम मोदी ने कहा कि मुसलमान आज पूरी दुनिया में बदल रहे हैं लेकिन भारत में लोग अभी भी हिंदू-मुस्लिम करते हैं।न्यूज 24 के ग्राफिक्स में पीएम मोदी का बयान भ्रामक और पुराना है।
48. गुरूद्वारे में चुनाव प्रचार करने पर जेपी नड्डा को बाहर निकालने का दावा गलत हैगुरूद्वारे मे मत्था टेकने के बहाने प्रचार करने पहुचे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को संगत ने बाहर निकाला।यह वीडियो महाराष्ट्र के ठाणे स्थित गुरुद्वारा श्री दशमेश दरबार का है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा नवम्बर 2024 को गुरुद्वारे में दर्शन करने और मत्था टेकने गए थे। गुरुद्वारा श्री दशमेश दरबार के अध्यक्ष गुरमुख सिंह स्यान ने अपने बयान में बताया है कि नड्डा का दौरा पूरी तरह से श्रद्धा पर आधारित था और चुनाव प्रचार का इससे कोई लेना-देना नहीं था।
49. संबित पात्रा द्वारा शेयर की गई वायरल एक्स पोस्ट फर्जी है संबित पात्रा ने एक अपर लिखा, ‘मोदी जी ने देश के लिए परिवार छोड दिया और मोदी के दादाजी अंतिम दिन तक अविवाहित रहे सिर्फ देश के लिए।’ वायरल पोस्ट को भाजपा नेता संबित पात्रा के नाम से एक पैरोडी अकाउंट द्वारा शेयर किया गया था। पात्रा का आधिकारिक एक्स हैंडल @sambitswaraj है, जबकि वायरल पोस्ट एक समान दिखने वाले हैंडल @sambitswraj (जिसमें “a” गायब है) से आया है।
50. सही काम के लिए घूस लेने को अपराध नहीं मानाने का दावा भ्रामक हैसही काम के लिए घूस लेना अपराध नहीं।वायरल अखबार की कटिंग 9 साल पुरानी है। ‘सही काम के लिए घूस लेना अपराध नहीं’ यह बस लॉ कमीशन का प्रस्ताव था। इसे लागू नहीं किया बल्कि साल 2018 में केंद्र सरकार ने भ्रष्टाचार निवारण कानून को सख्त बनाया था।
51. मुर्शिदाबाद हिंसा में पकड़े गए 150 आरोपियों ने हिंदी में बयान दिया?मुर्शिदाबाद दंगों के पकड़े गए 150 आरोपियों ने बयान हिंदी में दिया, उन्हें बंगाली नहीं आतीवायरल ग्राफ़िक फ़र्जी है। इसे मूल रूप से न्यूज़ 29 नामक पैरोडी अकाउंट द्वारा शेयर किया गया था। इसके अलावा, किसी भी विश्वसनीय समाचार रिपोर्ट में यह उल्लेख नहीं किया गया है कि 150 आरोपियों ने अपने बयान हिंदी में दिए हैं।
52. अलीगढ़ में जय भीम बोलने पर दलित युवक की पिटाई का दावा गलत है दलित व्यक्ति को ‘जय भीम’ बोलने पर जातिवादियों ने पीटा।वायरल वीडियो में दिख रहा युवक छात्रा के ऊपर अश्लील टिप्पणी कर रहा था, जिसका विरोध होने पर स्थानीय लोगों ने उसकी पिटाई की। इस घटना का जातिगत एंगल नहीं है।
53. सेना के जवानों पर बीजेपी नेता का 7 साल पुराना बयान भ्रामक दावे के साथ वायरलबीजेपी नेता नेपाल सिंह ने कहा कि ‘सेना के जवान मरने के लिए ही होतें हैं, वो नहीं मरेंगें तो क्या हम और हमारा भाजपा कार्यकर्ता मरेगा, सेना को मरने के लिए ही पैसे मिलतें हैं।’नेपाल सिंह का यह बयान 7 साल पुराना और भ्रामक है। उन्होंने ऐसा नहीं कहा था कि ‘सेना के जवान नहीं मरेंगें तो क्या हम और हमारा भाजपा कार्यकर्ता मरेगा।, नेपाल सिंह के बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है। हालंकि बाद में उन्होंने इसपर सफाई देते हुए माफ़ी मांग ली थी।
54. बिहार में यात्रियों द्वारा ट्रेन को धक्का देकर स्टार्ट करने का दावा भ्रामक है बिहार के किऊल स्टेशन पर यात्रियों ने ट्रेन को धक्का देकर स्टार्ट किया।किऊल जंक्शन स्टेशन पर ट्रेन में आग लगने की वजह से यात्रियों ने बोगी को धक्का देकर अगला किया। यात्रियों द्वारा ट्रेन को धक्का देकर स्टार्ट करने का दावा भ्रामक है।
55. आरएसएस चीफ बनने को लेकर मोहन भागवत का बयान फर्जी हैमोहन भागवत ने कहा कि एससीएसटी, ओबीसी आरएसएस के संचालक नहीं बन सकते क्योंकि उनमे काबिलियत नहीं हैं।मोहन भागवत ने एससीएसटी, ओबीसी को लेकर ऐसा कोई बयान नहीं दिया।
वाराणसी के दौरे पर मोहन भागवत ने कहा था कि आरएसएस की शाखा में मत, संप्रदाय, जाति, पंथ और भाषा के आधार पर कोई भेदभाव नहीं है।
56. जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ​​का भाजपा से कोई संबंध नहीं हैजासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ​​का भाजपा से संबंध है।ज्योति मल्होत्रा ​​का भाजपा से कोई संबंध नहीं है। आजतक की वायरल पोस्टकार्ड तस्वीर फर्जी है। वहीं पोस्टकार्ड में ज्योति की तस्वीर AI द्वारा तैयार की गई है।
57. गुजरात में दलित परिवार को पीटने की घटना 3 साल पुरानी है
राम मंदिर में जाने पर दलित परिवार की डंडे से पिटाई।राम मंदिर में जाने पर दलित परिवार को पीटने की घटना साल 2021 की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कारवाई की थी। इस घटना को हाल ही का बताकर भ्रामक रूप से शेयर किया जा रहा है।
58. भाजपा सरकार द्वारा आतंकी बुरहान के भाई को मुआवजा देने की भ्रामक खबर 8 साल पुरानी हैएनकाउंटर में मारे गए आतंकी बुरहान के भाई को मुआवजा देगी भाजपा-पीडीपी सरकार।भाजपा सरकार द्वारा आतंकी बुरहान के भाई को मुआवजा देने का दावा गलत है। बुरहान व उसके भाई को कोई मुआवजा नहीं दिया गया है।
59. मनोहर लाल धाकड़ के साथ हाईवे पर आपत्तिजनक वीडियो में दिखी महिला और वायरल वीडियो में रोती महिला अलग-अलग हैं
भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ के अश्लील वीडियो में दिख रही महिला ने मनोहर लाल पर परिवार को मार देने की धमकी देकर अशील हरकत करने का आरोप लगाया।वायरल वीडियो मनोहर लाल धाकड़ के वायरल वीडियो वाली महिला का नहीं है। यह वीडियो अगस्त 2024 में सोशल मीडिया पर अफीम के साथ रील बनाने पर गिरफ्तार हुई बीकानेर की इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर का है।
60. तमिलनाडु में पीटी टीचर द्वारा दलित छात्र को पीटने की घटना में जातिगत एंगल नहीं हैतमिलनाडु में पीटी टीचर ने दलित छात्र को बेरहमी से पीटा, सिर दो टुकड़ों में फटा।तमिलनाडु में पीटी टीचर द्वारा छात्र को पीटने के मामले में जातिगत एंगल नहीं है। पीड़ित छात्र और टीचर दोनों ही एससी समुदाय से हैं।
61. पुजारी द्वारा शराब खरीदने के लिए भगवान का मुकुट बेचने की खबर 7 साल पुरानी है भगवान का मुकुट बेचकर शराब पी गया पुजारी।यह घटना साल 2018 की है। मुजफ्फरपुर के अहियापुर गांव में शराब पीने के लिए स्थानीय शिव मंदिर के पुजारी धीरज मिश्र ने भगवान के तीन मुकुट को बेच दिया।
62. बलात्कार पर किरण खेर का वायरल बयान भ्रामक है किरण खेर ने कहा, ‘सेक्स और बलात्कार हमारी संस्कृति का हिस्सा हैं। चाहे यह खुले में हो या बंद कमरे में, कोई भी इसे रोक नहीं सकता।’किरण खेर का बताकर शेयर किया जा रहा यह बयान फर्जी है। उन्होंने साल 2018 में बलात्कार मामले पर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं सदियों से होती आ रही हैं और केवल मानसिकता में बदलाव ही उन्हें रोक सकता है।
63. भारत-पाक युद्ध विराम के बदले में अमेरिका से अडानी के खिलाफ सभी मामले वापस लेने की मांग का दावा गलत हैअमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि युद्ध विराम के बदले में अडानी के खिलाफ सभी मामले और गिरफ्तारी वारंट वापस लेने की मांग की गई थी।वायरल ग्राफ़िक एडिटेड है। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।
64. छत्तीसगढ़ में कार में अश्लील हरकत का वीडियो 4 साल पुराना हैछत्तीसगढ़ में भाजपा की में सरकारी कार में अश्लील कार्य हो रहा है।छत्तीसगढ़ में सरकारी कार में अश्लील कार्य करने का वायरल वीडियो साल 2021 का है। तब छत्तीसगढ़ में भाजपा नहीं, कांग्रेस की सरकार थी।
65. आईपीएल में मुंबई इंडियंस की हार के बाद आशीष नेहरा के नाम से फर्जी बयान वायरल आशीष नेहरा ने कहा कि नीता अंबानी का सारा पैसा खर्च हो गया, आज अंपायर और खिलाड़ी को पैसा देने के लिए नहीं था। मेरे खिलाफ तो अंपायर को खरीद लिया था आज मुंबई के हार से मेरे दिल को ठंडक पहुंची है।आशीष नेहरा ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। वायरल ग्राफ़िक फर्जी है।
66. यूरोपियन टाइम्स द्वारा भारतीय वोटर्स को मुर्ख कहने का दावा गलत हैयूरोपियन टाइम्स ने कहा कि दुनिया के सबसे मूर्ख मतदाता भारत में रहते हैं।यूरोपियन टाइम्स की किसी भी रिपोर्ट में ऐसा नहीं कहा गया है। वायरल ग्राफ़िक में इस्तेमाल की गई तस्वीर दरअसल यूरोपीय आयोग के पूर्व अध्यक्ष जीन-क्लाउड जंकर की है और इसे रॉयटर्स की रिपोर्ट से लिया गया है।
67. ईरान द्वारा इजरायल पर हमले का बताकर शेयर किया जा रहा वीडियो AI जनरेटेड है ईरान की और से इजरायल पर हमले का वीडियो।वायरल वीडियो AI जनरेटेड है। इसे 3amelyon नाम के इंस्टाग्राम पेज द्वारा 14 जून 2025 को पोस्ट किया गया था। इस चैनल इस प्रकार के कई अन्य AI वीडियो शेयर किए गए हैं।
68. अहमदबाद प्लेन क्रैश का वीडियो बनाने वाले युवक की गिरफ्तारी का दावा गलत हैअहमदाबाद प्लेन क्रैश का वीडियो बनाने वाले युवक आर्यन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।अहमदाबाद प्लेन क्रैश का वीडियो बनाने वाले युवक आर्यन की गिरफ्तारी का दावा झूठा है। वह अपने पिता के साथ गवाह के तौर पर बयान दर्ज कराने आया था। फिर उसे उसके पिता के साथ वापस भेज दिया गया
69. ईरान में मोसाद के लिए जासूसी करने के आरोप में 73 भारतीयों को गिरफ्तार करने का दावा गलत हैईरान में इज़राइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के लिए जासूसी करने के आरोप में 73 भारतीय गिरफ्तारमोसाद के लिए जासूसी करने के आरोप भारतीयों को गिरफ्तार करने का दावा झूठा है। इंटरनेट पर ऐसी कोई विश्वसनीय रिपोर्ट नहीं है। इसके अलावा, दावे के साथ शेयर की गई तस्वीर ईरान, चीन और रूस द्वारा आयोजित 2023 के सैन्य अभ्यास की है।
70. ईरान से युद्ध रोकने की अपील करते इज़राइलियों का वायरल वीडियो AI जनरेटेड हैइज़रायली नागरिक ईरान के साथ युद्ध शुरू करने पर पछता रहे हैं। आठ दिन में ही ईरान ने इज़राइल को पूरी तरह से झुका दिया है, जिससे इज़रायली जनता युद्धविराम की गुहार लगा रही है।यह वीडियो AI जनरेटेड है। जिसे Veo नाम के AI टूल की मदद से बनाया गया है।
71. पतले रॉड्स से सहारे खड़े पुल की पुरानी तस्वीर झूठे दावे के साथ फिर वायरलपतले रॉड्स से सहारे खड़े पुल की तस्वीर गुजरात की है।यह तस्वीर 2019 या उससे पहले से इंटरनेट पर मौजूद है। हालांकि यह तस्कवीर कब और कहां की है इस बात बात की पुष्टि नहीं हो पाई है।
72. नितिन गडकरी द्वारा राहुल गांधी की तारीफ करने का वायरल वीडियो एडिटेड हैनितिन गडकरी ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि ‘मैं जिन्हे छोटा समझ रहा था उनके नजदीक जाकर पता चला वो बहुत बड़े हैं।’नितिन गडकरी ने राहुल गांधी की तारीफ नहीं की है। वायरल वीडियो में गडकरी के बयान को एडिट कर लगाया गया है।
73. विप्र पुजारियों को आर्थिक संबल देने की खबर 3 साल पुरानी हैSC ST OBC कट्टर हिन्दू बने बेरोजगार घूमते रहो।राजस्थान राज्य विप्र कल्याण बोर्ड के सम्बन्ध में वायरल अख़बार की कटिंग तीन साल पुरानी है।
74. पीएम मोदी द्वारा खाने पर ₹100 करोड़ खर्च करने का वायरल दावा झूठा हैप्रधानमंत्री मोदी ने 7 सालों में खाने पर ₹100 करोड़ से ज़्यादा खर्च किए हैं।31 अगस्त 2022 को एक आरटीआई के जवाब में बताया गया कि प्रधानमंत्री मोदी के रसोई खर्च पर सरकार का एक भी रुपया खर्च नहीं होता। वे अपनी रसोई के सारे खर्च खुद वहन करते हैं।
75. दिल्ली सरकार द्वारा वीडियो बनाने के लिए साफ़ जगह पर कूड़ा लगकर सफाई करने का दावा भ्रामक हैदिल्ली सरकार द्वारा रील बनाने के लिए साफ़ जगह पर कूड़ा डालकर सफाई की जा रही है।यह वीडियो दिल्ली सरकार द्वारा लॉन्च की गई “सुपर सकर मशीन” के डेमो का है, जिसका उद्देश्य वायु प्रदूषण को कम करना और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना है। ऐसे डेमो दिल्ली के कई हिस्सों में किए गए थे।
76. कबाड़ से बने विमान का वीडियो बिहार नहीं, बांग्लादेश का है
बिहार के एक युवक ने कबाड़ से विमान बनाया है।यह वीडियो बांग्लादेश के मानीकगंज जिले का है, जहां 28 वर्षीय एसएससी पास जुलहास मोल्लाह ने कबाड़ से एक रिमोट-कंट्रोल विमान बनाया है।
77. दान पेटी से हिस्सा नहीं मिलने पर आपसी लड़ाई का दावा गलत है वीडियो में दिख रहे लोग आपस में इसलिए झगड़ रहे हैं क्योंकि उन्हें दानपेटी से हिस्सा नहीं मिला।यह वीडियो कर्नाटक के कटील श्री दुर्गापरमेश्वरी मंदिर में मनाए जाने वाले ‘थूटेदारा’ उत्सव का है। इस परंपरा में अत्तूर और कोडेट्टोर ग्राम पंचायतों के लोग देवी को प्रसन्न करने के लिए एक-दूसरे पर जलते हुए सूखे पत्तों को फेंकते हैं।
78. बदायूं में तालाब की खुदाई के दौरान बुद्ध के अवशेष मिलने का दावा भ्रामक है बदायूं से बौद्ध धर्म के अवशेष मिले हैं।बदायूं की दातागंज तहसील के सराय गांव में तालाब की खुदाई के दौरान प्राचीन पंचमुखी शिवलिंग प्राप्त हुआ है। यह बौद्ध अवशेष नहीं है।
79. इंडिगो की फ्लाइट में मुस्लिम युवक को उसके धर्म की वजह से थप्पड़ मारने का दावा गलत हैइंडिगो की फ्लाइट में एक हिंदू यात्री ने मुस्लिम यात्री को उसके धर्म के कारण थप्पड़ मार दिया।इंडिगो की फ्लाइट में पीड़ित हुसैन अहमद मजूमदार को पीटने वाले व्यक्ति का नाम हफीजुल रहमान है। पीड़ित और आरोपी दोनों एक ही धर्म के हैं।
इस घटना का कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है।
80. पश्चिम बंगाल में साधुओं की पिटाई का पुराना वीडियो गाजियाबाद का बताकर भ्रामक दावे के साथ वायरलगाजियाबाद में मुरादनगर गंगनहर के मंदिर के बाहर चेंजिंग रूम में कैमरा लगा मिला। जिसके बाद लोगों ने साधुओं की पिटाई कर दी।गाजियाबाद में शनि मंदिर के बाहर बने चेंजिंग रूम में कैमरा लगे होने का मामला मई 2024 का है। इस मामले में आरोपी महंत के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। वहीं साधुओं को पीटने का वीडियो जनवरी 2024 में पश्चिम बंगाल के पुरुलिया का है। यह दोनों घटनाएं अलग-अलग हैं।
81. धीरेंद्र शास्त्री की बहन का मुस्लिम युवक से शादी करने का दावा गलत है धीरेंद्र शास्त्री की बहन ने एक मुस्लिम युवक से शादी की।धीरेंद्र शास्त्री की बहन ने एक मुस्लिम युवक से शादी नहीं की है। उनकी इकलौती बहन का नाम रीता गर्ग है, जिनकी शादी कमलेश चौराहा नामक एक हिंदू युवक से अप्रैल 2015 में हुई थी।
82.  पीएम मोदी को चोर बताने वाला वीडियो एडिटेड हैपीएम मोदी ने कहा, “जब मैं छोटी-मोटी चोरी करता था, अगर मेरी मां ने तब रोक दिया होता, तो मैं इतना बड़ा लुटेरा न बनता।”यह वीडियो एडिटेड है। मूल वीडियो पीएम द्वारा 10 अप्रैल 2021 को सिलीगुड़ी में दिए गए भाषण का है। इस भाषण में पीएम मोदी ने ममता बनर्जी और उनकी पार्टी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए एक चोर की कहानी सुनाई थी। जिसे काट छांटकर भ्रामक रूप से शेयर किया गया है।
83. भाजपा के लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर को साहिबाबाद सब्ज़ी मंडी में पीटने का दावा भ्रामक है भाजपा के लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर को साहिबाबाद सब्ज़ी मंडी में दौड़ाकर पीटा गया।यह घटना 11 अगस्त की है। साहिबाबाद सब्ज़ी मंडी में ग़ैरकानूनी तरीके से व्यापारिक प्लेटफ़ॉर्म के आवंटन को लेकर व्यापारी हरीश चौधरी और बिजेंद्र यादव के बीच विवाद हुआ था. पुलिस ने मुख्य आरोपी हरीश चौधरी समेत आठ लोगों को गिरफ़्तार किया है। विधायक नंद किशोर गुर्जर ने साफ़ कहा है कि घटना के समय वे लखनऊ में विधानसभा सत्र में मौजूद थे और साहिबाबाद मंडी नहीं गए थे।
84. चुनाव आयोग की वोटर लिस्ट में एक ही व्यक्ति को 48 वोटरों का पिता बताने वाला दावा भ्रामक हैवाराणसी की सीट पर फ़र्ज़ी वोटर मिल रहे हैं। चुनाव आयोग की वोटर लिस्ट में 48 वोटरों के पिता का नाम ‘राजकमल दास’ के नाम दर्ज है।यह मामला मई 2023 का है। वोटर लिस्ट वाराणसी के वार्ड नंबर 51 की है, जिसमें 48 वोटरों के पिता के नाम के रूप में रामकमल दास दर्ज है। ये सभी 48 वोटर रामकमल दास के आश्रम के शिष्य हैं। आश्रम में गुरु–शिष्य परंपरा के तहत शिष्य अपने गुरु को पिता मानते हैं, इसलिए वोटर लिस्ट में उनके पिता के नाम की जगह रामकमल दास लिखा गया है।
85. कंगना रनौत के खिलाफ प्रदर्शन का बताकर शेयर किया गया वीडियो भ्रामक है‘वोट चोरी’ घोटाले के खुलासे के बाद, हिमाचल प्रदेश में कंगना रनौत की कार पर काले झंडे और जूते फेंके गए।यह वीडियो 27 जुलाई 2025 का है, जब थुनाग में स्थानीय लोगों ने बागवानी और वानिकी कॉलेज को स्थानांतरित करने के प्रस्ताव के खिलाफ राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी पर जूते और काले झंडे फेंके।
इस मामले में 65 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। वीडियो का कंगना रनौत या कथित ‘वोट चोरी’ घोटाले से कोई संबंध नहीं है।
86. जज द्वारा अदालत में रील बनाने का दावा भ्रामक है एक जज कोर्टरूम में रील बना रहा है।जज की पोशाक में रील बनाते दिख रहे व्यक्ति का यह वीडियो असल में शूटिंग सेट का है और इसमें अभिनेता नरेश गोसांई हैं। ये कोई असली जज नहीं हैं।
87. वोटिंग में धांधली करने पर हरियाणा में BJP विधायक की पिटाई का बताकर शेयर किया गया वीडियो भ्रमका हैवोटिंग में धांधली करने पर हरियाणा में एक BJP विधायक की पिटाई हुई।यह वीडियो जून 2020 का है। हरियाणा में एसडीओ ऑफिस में ग्रामीणों द्वारा उनकी जमीन से होकर गुजर रही बिजली की लाइन की शिकायत करने पर 5 लोगों ने उनपर हमला किया था। इस वीडियो का BJP विधायक से कोई संबंध नहीं है।
88. मां द्वारा बच्चे को लेकर पानी में कूदने वाला वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड हैपति से झगड़े के बाद एक माँ अपने बच्चे को लेकर पानी में कूद गई।वायरल वीडियो असली नहीं है। यह एक स्क्रिप्टेड वीडियो है, जिसे यूट्यूबर दीपू कुमार ने बनाया है।
89. लोकसभा चुनाव की काउंटिंग में अजय राय का पीएम मोदी से 7 राउंड तक बढ़त का दावा ग़लत हैअजय राय ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2025 की काउंटिंग में मैं 7 राउंड तक आगे था, फिर ईसी की वेबसाइट बंद हो गई और मोदी जीत गए।निर्वाचन आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अजय राय केवल पहले चार राउंड तक आगे थे और उस समय उनकी बढ़त 6,223 वोटों की थी। पांचवें राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 436 वोटों से बढ़त बना ली और उसके बाद लगातार अंतिम नतीजों तक आगे रहे।
90. पीएम मोदी, कंगना और स्मृति ईरानी को लेकर रवीश कुमार का वायरल वीडियो AI जनरेटेड हैरवीश कुमार ने अपने एक वीडियो में बताया कि भाजपा नेता स्मृति ईरानी और सुब्रमण्यम स्वामी ने कंगना और पीएम मोदी के बीच अवैध संबंध का आरोप लगाया है।रवीश कुमार का यह वीडियो फर्जी है। इसे ‘वायरल रिपोर्ट’ नाम के एक यूट्यूब चैनल ने रवीश कुमार की AI जनरेटेड वॉइस की मदद से बनाया है।
91. पूर्व भजपा नेता विद्या पटेल का बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाने का वायरल वीडियो 7 साल पुराना हैपूर्व भजपा नेता विद्या पटेल ने कहा कि भाजपा से टिकट चाहिए तो या तो दौलत दे दो या औरत।विद्या पटेल का वायरल वीडियो साल 2018 का है। यह बयान उन्होंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने के बाद दिया था।
92. होटल में पति-पत्नी का अलग-अलग लोगों के साथ पकड़े जाने का वीडियो स्क्रिप्टेड हैएक ही होटल में हसबैंड वाइफ दोनों लेकिन अलग-अलग लोगों के साथ।वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड है। युटुब पर इस वीडियो को ‘3RD EYE’ ने मनोरंजन और जागरूकता के उद्देश्य से बनाया है।  इसका वास्तविकता से कोई लेना देना नहीं है।
93. यूपी में रायबरेली डिपो की क्षतिग्रस्त बस की तस्वीर पुरानी हैरायबरेली डिपो की क्षतिग्रस्त बस की तस्वीर।यह तस्वीर हाल की नहीं है। यह 2016 से इंटरनेट पर मौजूद है, तब उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी की सरकार थी।
94. लखनऊ में विधानसभा के सामने महिला द्वारा आत्मदाह का वीडियो करीबन 5 साल पुराना हैलखनऊ में भाजपा कार्यालय के बाहर एक और महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया।लखनऊ में विधानसभा के सामने महिला के आत्मदाह करने का वायरल वीडियो 5 साल पुराना है। अक्टूबर 2020 में महिला ने अपने ससुरालीजनों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए आत्मदाह की कोशिश की थी। इसे हाल ही का बताकर भ्रामक रूप से शेयर किया जा रह है।
95. बिहार में महिलाओं और पुरुषों को हथकड़ी लगाकर पुलिस द्वारा बंधक बनाने का वीडियो पुराना हैबिहार का एक वीडियो सामने आया है जिसमें पुरुषों और महिलाओं को हथकड़ी लगाकर पुलिस बंधक बनाए हुए दिख रही है। इसे हाल की घटना बताकर साझा किया जा रहा है।यह वीडियो फरवरी 2022 का है। यह घटना गया जिले के आहतपुर गांव की है, जहां रेत घाट की नीलामी का विरोध कर रहे ग्रामीणों ने पथराव किया था। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और कई ग्रामीणों को हथकड़ी लगाकर हिरासत में लिया था।
96. बिहार में विधवा महिलाओं के पति को सरकारी नौकरी देंगे पीएम मोदी?पीएम मोदी ने बिहार में विधवा महिलाओं के पति को सरकारी नौकरी देने का वादा किया है।पीएम मोदी ने बिहार में विधवा महिलाओं के पति को सरकारी नौकरी देने का कोई वादा नहीं किया है। वायरल पोस्ट कार्ड फर्जी है।
97. पीएम मोदी का भाषण टेलीप्रॉम्प्टर की वजह से रुकने का दावा गलत, वायरल वीडियो एडिटेड हैप्रधानमंत्री मोदी का टेलीप्रॉम्प्टर खराब हो गया, जिसके कारण उन्होंने अपना भाषण बीच में रोक दिया।प्रधानमंत्री मोदी ने टेलीप्रॉम्प्टर की खराबी के कारण नहीं, बल्कि भीड़ द्वारा लगाए गए नारों के चलते अपना भाषण रोका था।
98. ‘डॉलर का नाम बदलकर रुपया रखा जाएगा’, योगी आदित्यनाथ के नाम से वायरल ग्राफ़िक एडिटेड हैसीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डॉलर का नाम बदलकर रुपया रखा जाएगा।वायरल ग्राफ़िक एडिटेड है। असल में यह ग्राफ़िक आजतक का है जिसमें लिखा है कि ‘मुस्तफाबाद अब कबीरधाम के नाम से जाना जायेगा।’
99. मोहान भागवत ने आसाराम, राम रहीम और धीरेंद्र शास्त्री की प्रशंसा नहीं की हैRSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा,
“हमारे सनातन धर्म ने हमें आसाराम, बाबा राम रहीम और धीरेंद्र शास्त्री जैसे लोग दिए हैं, जो कहते हैं कि वे भगवान से बात करते हैं।”
मोहन भागवत के नाम से वायरल यह बयान फर्जी है। ऐसी कोई विश्वसनीय रिपोर्ट, भाषण, वीडियो या स्रोत मौजूद नहीं है जिसमें मोहन भागवत ने यह बात कही हो।
100. पीएम मोदी के नाम से वायरल TV9 का पोस्ट कार्ड फर्जी हैपीएम मोदी ने कहा कि बचपन में जब अंग्रेजों को चाय पिलाने जाता था तो चुपके चुपके उनकी ख़ुफ़िया खबरों को सुनता था और जाके गांधी जी को बता देता था!पीएम मोदी ने इस प्रकार का कोई बयान नहीं दिया है। TV9 भारतवर्ष का वायरल ग्राफिक एडिटेड है।
101. राष्ट्रपति आवास से पुतिन के प्रस्थान के बाद किराए पर लिए गए लाल कालीन को हटाए जाने का दावा भ्रामक हैरूसी राष्ट्रपति की रवानगी के साथ ही किराए की लाल दरी को भी शादी हॉल को वापस कर दिया गया है।रूसी रिपोर्टर की कवरेज वाली तस्वीर Zvezda News की है जिसमें राष्ट्रपति आवास पर पुतिन के आगमन से पहले की तैयारियों को दिखाया जा रहा है।
102. ‘हम ब्राह्मण हैं..हम बिना संभोग के बच्चा पैदा कर सकते हैं’, रामभद्राचार्य का वायरल बयान फर्जी हैरामभद्राचार्य ने कहा कि, ‘हम ब्राह्मण हैं हम उच्च जाति के हैं क्षत्रिय” वैश्य शूद्र ये हमारे मूत्र से पैदा हुए हैं सदियों से लोग ब्राह्मणों के चरण धो कर पीते हैं!’रामभद्राचार्य ने इस प्रकार का कोई बयान नहीं दिया है। मोलिटिक्स का वायरल ग्राफिक एडिटेड है।
103. पुतिन द्वारा पीएम मोदी कि आलोचना करने का दावा भ्रामक, मोलिटिक्स का वायरल पोस्ट कार्ड एडिटेड हैरूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी की आलोचना की और कहा कि मैने गलती से विश्व गुरु की तारीफ कर दी थी।राष्ट्रपति पुतिन ने इस प्रकार का कोई बयान नहीं दिया है। मोलिटिक्स का वायरल ग्राफिक एडिटेड है।
104. डॉलर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से वायरल पोस्टकार्ड एडिटेड हैप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगर भारत ₹1 के सिक्के का इस्तेमाल बंद कर दे और ₹2 को ₹1 मान ले, तो अमेरिकी डॉलर अपने आप ₹45 का हो जाएगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से हमारा भारत का वायरल पोस्टकार्ड एडिटेड है।
105. मोहन भागवत द्वारा परशुराम जी को बढ़ई समाज का बताने का दावा गलत हैआरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि परशुराम जी बढ़ई समाज के लक्कड़ हारे थे वो हमेशा अपने पास फरसा कुल्हाड़ी रखते थे वो कोई ब्राह्मण पुत्र नहीं थे।आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने परशुराम जी को लेकर ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। वायरल पोस्टकार्ड एडिटेड है।
106. जींस पहने मैथिली ठाकुर की वायरल तस्वीर AI जनरेटेड हैचुनाव जीतने के बाद भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर साड़ी से फटी जिंस में नजर आ गई।जींस पहने मैथिली ठाकुर की वायरल तस्वीर AI जनरेटेड है। इसका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है।
107. पीएम मोदी के जन्म को लेकर मनोज तिवारी का वायरल बयान फर्जी हैभाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि जब मोदी जी का जन्म हुआ था उस समय आसमान मे ज़ोर से बिजलियाँ कड़क रही थी घनघोर वर्षा हो रही थी ऐसा लगता था जैसे भगवान राम का जन्म हुआ है!भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने इस प्रकार का कोई बयान नहीं दिया है। वायरल पोस्ट कार्ड एडिटेड है।

Share