Home राजनीति अभिनेता मनोज बाजपेयी द्वारा तेजस्वी यादव के समर्थन में प्रचार करने का दावा गलत है
राजनीति

अभिनेता मनोज बाजपेयी द्वारा तेजस्वी यादव के समर्थन में प्रचार करने का दावा गलत है

Share
Share

बिहार चुनाव के बीच बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में मनोज बाजपेयी आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का प्रचार करते हुए दिख रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि बिहार के मनोज बाजपेई, तेजस्वी यादव का प्रचार कर रहे हैं। हालांकि हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ।

India Awakened नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘जहां सारे बड़े बड़े Bollywood स्टार मोदी मोदी कर रहे हैं वही बिहार के मनोज बाजपेई जी तेजस्वी यादव का प्रचार कर रहे हैं मै तो बस ये पूछ रहा था कि मनोज बाजपेई जी को देशद्रोही कब से घोषित करना है… ?’

सुनील यादव ने लिखा, ‘जहां सारे बड़े बड़े Bollywood स्टार मोदी मोदी कर रहे हैं वही बिहार के मनोज बाजपेई जी तेजस्वी यादव का प्रचार कर रहे हैं मै तो बस ये पूछ रहा था कि मनोज बाजपेई जी को देशद्रोही कब से घोषित करना है… ?’

साजिद अली मारवाड़ी ने लिखा, ‘जहां सारे बड़े बड़े Bollywood स्टार मोदी मोदी कर रहे हैं वही बिहार के मनोज बाजपेई जी तेजस्वी यादव का प्रचार कर रहे हैं मै तो बस ये पूछ रहा था कि मनोज बाजपेई जी को देशद्रोही कब से घोषित करना है… ?’

वहीं मुकुल यादव ने लिखा, ’14 नवंबर को बिहार में किसकी सरकार? अभिनेता मनोज बाजपेई – तेजस्वी सरकार। अब अंध…… मनोज बाजपेई जी को राष्ट्र विरोधी घोषित कर देंगे।’

यह भी पढ़ें: रायबरेली में दलित युवक हरिओम की हत्या में जातिगत एंगल नहीं है

फैक्ट चेक

पड़ताल में हमने वायरल वीडियो के अलग-अलग स्क्रीनशॉट को गूगल रिवर्स सर्च किया तो यह वीडियो हमे Prime Video India के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 1 नवंबर 2024 को पोस्ट मिला। असल वीडियो में मनोज ने कहीं भी तेजस्वी यादव का नाम नहीं लिया है। दरअसल यह वीडियो असल में अमेज़न प्राइम वीडियो का एक विज्ञापन है। जिसमें सभी लोग मनोज बाजपेयी को अमेज़न प्राइम पर अलग-अलग वेब सीरीज देखने का सुझाव दे रहे हैं।

पड़ताल में आगे हमें मनोज बाजपेयी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर वायरल वीडियो पर उनका स्पष्टीकरण मिला। जिसमें उन्होंने लिखा कि ‘मैं सार्वजनिक रूप से यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि मेरा किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध या निष्ठा नहीं है। यह वीडियो दरअसल प्राइम वीडियो के लिए किए गए एक विज्ञापन को एडिट कर बनाया गया है।’

दावा बिहार के मनोज बाजपेयी ने तेजस्वी यादव का प्रचार किया।
दावेदारसुनील यादव, साजिद अली व अन्य
निष्कर्ष मनोज बाजपेयी द्वारा तेजस्वी यादव का प्रचार करने का दावा गलत है। वायरल वीडियो प्राइम वीडियो के लिए किए गए एक विज्ञापन को एडिट कर बनाया गया है।

Share