बिहार की लोक गायिका मैथिली ठाकुर इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अलीगढ़ सीट से मैथिलि ठाकुर को टिकट दिया है। वहीं इस बीच मैथिलि ठाकुर को लेकर ABP लाइव का एक पोस्ट कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल है। जिसमें लिखा है, ‘मैथिली ठाकुर “को मिला” प्रज्वल रेवन्ना “का साथ एवं” चिन्मयानंद और आसाराम ” का आशीर्वाद।’ हालांकि पड़ताल में यह पोस्ट कार्ड फर्जी निकला।
आशुतोष यादव ने एक्स पर इसे शेयर कर लिखा, ‘अब टिकट मिल जाएगा क्योकि बीजेपी के धाकड़ नेताओ का आशीर्वाद जो मिल गया’
अब टिकट मिल जाएगा क्योकि बीजेपी के धाकड़ नेताओ का आशीर्वाद जो मिल गया 😀😀 pic.twitter.com/JpUStLWWx6
— Ashutosh Yadav (@ashu6606) October 15, 2025
बजुका नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘ये कब हुआ’
ये कब हुआ 🤔😜🤣😜 pic.twitter.com/WQnCjM6bV6
— Bazuka_PR_5505 (@bazuka_PR) October 15, 2025
वहीं दिव्या कुमारी ने लिखा, ‘बस बस बस कृपा वहीं अटकी थी अब आसाराम और चिन्मयानंद का आशीर्वाद मिल गया है अब आप इधायक विधायक छोड़िए सीधे सांसद बनिए’
बस बस बस कृपा वहीं अटकी थी अब आसाराम और चिन्मयानंद का आशीर्वाद मिल गया है अब आप इधायक विधायक छोड़िए सीधे सांसद बनिए😁 pic.twitter.com/rPVUSyKiBu
— दिव्या कुमारी (@divyakumaari) October 18, 2025
यह भी पढ़ें: रायबरेली में दलित युवक हरिओम की हत्या में जातिगत एंगल नहीं है
फैक्ट चेक
पड़ताल में हमने संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च किया। लेकिन हमें मैथिलि ठाकुर से जुड़ी इस प्रकार की कोई खबर नहीं मिली। पड़ताल में आगे हमने वायरल ग्राफ़िक को ABP लाइव के सोशल मीडिया हैंडल्स को भी खंगाल, लेकिन वहां भी इस प्रकार का कोई पोस्ट कार्ड नहीं मिला। हालांकि इस दौरान हमें इससे मिलता जुलता एक पोस्ट कार्ड मिला, जिसपर मैथिलि ठाकुर की तस्वीर के साथ लिखा है कि ‘BJP की 71 नामों की लिस्ट में मैथिली ठाकुर का नाम नहीं है।’
| दावा | मैथिली ठाकुर “को मिला” प्रज्वल रेवन्ना “का साथ एवं” चिन्मयानंद और आसाराम ” का आशीर्वाद। |
| दावेदार | दिव्या कुमारी, आशुतोष यादव व अन्य |
| निष्कर्ष | ABP लाइव का वायरल पोस्ट कार्ड फर्जी है। इसे ABP लाइव की एक पोस्ट कार्ड को एडिट कर बनाया गया है। |
