एपस्टीन फाइल्स को लेकर दुनियाभर में हंगाम मचा है। इसके बाद से सोशल मीडिया पर महिलाओं के साथ पीएम मोदी की कई तस्वीरें वायरल हैं। दावा किया जा रहा है कि यह सभी तस्वीरें एपस्टीन फाइल्स की हैं। हालांकि पड़ताल में यह दावा भ्रामक साभित हुआ।
नाजिया ने एक्स पर इस तस्वीर को पोस्ट कर लिखा, ‘पहले हमारे पास ऐसा प्रधानमंत्री था, जिसका नाम हार्वर्ड और ऑक्सफ़ोर्ड में लिया जाता था। अब हमारे पास ऐसा प्रधानमंत्री है, जिसका नाम #EpsteinFiles में एपस्टीन के साथ सामने आ रहा है। बेहद शर्मनाक!!’
पहले हमारे पास ऐसा प्रधानमंत्री था, जिसका नाम हार्वर्ड और ऑक्सफ़ोर्ड में लिया जाता था।
— ᵀʰᵉ Naaziya (@iamnaaz_) February 2, 2026
अब हमारे पास ऐसा प्रधानमंत्री है, जिसका नाम #EpsteinFiles में एपस्टीन के साथ सामने आ रहा है।
बेहद शर्मनाक!! pic.twitter.com/tczJqfCqdl
अनुपम बर्मन ने लिखा, ‘भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम #EpsteinFiles में आना देश के लिए बहुत शर्मनाक है। 2019 में मोदी की जीत के कुछ ही दिनों बाद, बाल यौन शोषण के लिए वित्तीय सहायता देने वाले #JeffreyEpstein ने स्टीव बैनन को “मोदी के साथ एक बेहद दिलचस्प मुलाकात” के बारे में संदेश भेजा था।’
यह भी पढ़ें: महिला के साथ फोटो खिंचवाते पीएम मोदी का वायरल वीडियो ऐप्सटिन फाइल का नहीं है
फैक्ट चेक
दावे की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले बारी-बारी से तीनों तस्वीरों को रिवर्स सर्च किया। इस दौरान पहली तस्वीर हमें 5 दिसंबर 2025 को हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर में पोस्ट मिली। तस्वीर में पीएम मोदी के साथ कार में कोई लड़की नहीं, बल्कि रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हैं। खबर के मुताबिक यह तस्वीर 4 दिसंबर 2025 की है। जब रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत आये तो पीएम मोदी दिल्ली उन्हें लेने दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर पहुंचे और उसके बाद दोनों नेता लोक कल्याण मार्ग तक एक ही कार में गए।

पड़ताल में दूसरी तस्वीर की जांच करने पर हमें मोहम्मद वसीम नाम के एक्स हैंडल पर पोस्ट मिली। जिसके मुताबिक तस्वीर में दिख रही महिला गुजरात की एक आईएएस अधिकारी थीं। पीएम मोदी पर कथित तौर पर इनकी जासूसी का आरोप है।

वहीं फ्लाइट में पीएम मोदी के साथ बैठी महिला की तस्वीर भी एडिटेड है। असल तस्वीर हमें 22 सितम्बर 2021 को प्रकाशित इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में मिली। जिसमें पीएम मोदी अमेरिका की यात्रा के दौरान प्लेन में बैठकर दस्तावेजों की जाँच कर रहे हैं।

| दावा | महिलाओं के साथ पीएम मोदी की तस्वीरें ऐप्सटिन फाइल की है। |
| दावेदार | नाजिया, अनुपम व अन्य |
| निष्कर्ष | महिलाओं के साथ पीएम मोदी की वायरल तस्वीरें एडिटेड हैं। इनका ऐप्सटिन फाइल से कोई संबंध नहीं है। |
