Home राजनीति ईरान युद्ध को लेकर शशि थरूर द्वारा पीएम मोदी की आलोचना करने का वायरल वीडियो एडिटेड है
राजनीति

ईरान युद्ध को लेकर शशि थरूर द्वारा पीएम मोदी की आलोचना करने का वायरल वीडियो एडिटेड है

Share
Share

इंडिया टुडे के न्यूज़ चैनल पर पत्रकार राजदीप सरदेसाई को इंटरव्यू देते कांग्रेस नेता शशि थरूर का एक वीडियो वायरल है। वीडियो में शशि थरूर ने ईरान युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान को क्रेडिट दिया है और इसे पीएम मोदी और भारत सरकार की एक बड़ी रणनीतिक विफलता बताया है। हालंकि हमारी पड़ताल में यह वीडियो AI जनरेटेड पाया गया।

पाकिस्तानी एक्स हैंडल The Whistle Blower ने एक्स पर लिखा, ‘शशि थरूर ने मोदी सरकार की बुराई की, अगर आपने डोनाल्ड ट्रंप का लेटेस्ट ट्वीट देखा है जिसमें उन्होंने ईरान युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान को क्रेडिट दिया है, तो आप जानते हैं कि मैं यहां क्यों शॉक में खड़ा हूं। ऐसा लगता है कि यह भारत सरकार की एक बड़ी स्ट्रेटेजिक फेलियर है।’

प्रज्ञा गुप्ता ने लिखा, ‘सुपरपावर बनने की चाहत के लिए सुपरपावर डिप्लोमेसी की ज़रूरत होती है — सिर्फ़ सुपरपावर वाली बयानबाज़ी की नहीं। शशि थरूर की बात गहरी है: जहाँ उभरती ताकतें लड़ाई-झगड़े की बातचीत, सिक्योरिटी फ्रेमवर्क और डिप्लोमैटिक बैक-चैनल को एक्टिव रूप दे रही हैं, वहीं भारत के हार्ड जियोपॉलिटिकल असर के बजाय घरेलू बातों और सिंबॉलिक जीत से भटका हुआ दिखने का खतरा है।’

सरल व्यंग ने लिखा, ‘अब अंधभक्त इसे भी पाकिस्तान प्रेमी कहेंगे, पाकिस्तान एक वैश्विक सुरक्षा प्रदाता के रूप में उभरा है, जबकि भारतीय ‘धुरंधर 2′ जैसी बॉलीवुड की काल्पनिक दुनिया में व्यस्त हैं” शशि थरूर’

वहीं विनय कुमार डोकानी और अनुमा आचार्य ने भी इसी दावे के साथ वीडियो को शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: चित्रा त्रिपाठी के मेकअप पर टिप्पणी करते पाकिस्तानी पैनलिस्ट का वायरल वीडियो एडिटेड है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में हमें शशि थरूर के इंटरव्यू का वायरल वीडियो 26 दिसंबर 2025 को इंडिया टुडे के एक्स हैंडल पर पोस्ट मिला। वीडियो में राजदीप सरदेसाई ने शशि थरूर से सवाल किया कि 2025 में दुनिया भर में ऐसा कौन-सा पल है जो आपके लिए सबसे खास रहा? और आपको क्या लगता है कि 2026 में हमें किस चीज़ की उम्मीद करनी चाहिए?

इसका जवाब देते हुए शशि थरूर ने कहा कि उन्होंने कहा कि उनके लिए 2025 का सबसे बड़ा पल “ऑपरेशन सिंदूर” और उसके बाद अलग-अलग देशों में गए नेताओं के डेलिगेशन रहे। वे खुद भी इसमें शामिल थे, इसलिए उन्हें कई बड़े विश्व नेताओं से बात करने का मौका मिला। इससे उन्हें लगा कि दुनिया के कई देश भारत के साथ अच्छे और मजबूत रिश्ते बनाना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन जैसे संघर्षों में शांति स्थापित करने में भारत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसके अलावा, देश की मजबूत आर्थिक नीति, वित्तीय अनुशासन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व तकनीकी क्षेत्र में हो रही प्रगति भारत को वैश्विक स्तर पर एक प्रमुख शक्ति के रूप में स्थापित करेगी।

दावाशशि थरूर ने ईरान युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान को क्रेडिट दिया है और इसे भारत सरकार की एक बड़ी रणनीतिक विफलता बताया।
दावेदारThe Whistle Blower, प्रज्ञा गुप्ता व अन्य
निष्कर्षशशि थरूर का वायरल वीडियो एडिटेड है। असल वीडियो दिसंबर 2025 में इंडिया टुडे पर राजदीप सरदेसाई के साथ हुए इंटरव्यू का है, जिसमें उन्होंने “ऑपरेशन सिंदूर” को उस साल का एक अहम और निर्णायक पल बताया था।

Share