सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। क्लिप में एक पाकिस्तानी पैनलिस्ट को ABP न्यूज एंकर चित्रा त्रिपाठी के मेकअप पर टिप्पणी करते हुए दिखाया गया है। इस क्लिप को सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि लाइव टीवी डिबेट के दौरान पाकिस्तानी पैनलिस्ट ने चित्रा त्रिपाठी के मेकअप का मजाक उड़ाया। हालांकि हमारी पड़ताल में यह वीडियो एडिटेड निकला।
Adv. विजय सिंह ने एक्स पर इस वीडियो को शेयर कर लिखा, ”पाकिस्तानी पैनलिस्ट ने लाइव टीवी पर चित्रा त्रिपाठी के मेकअप पर तंज कसा कहा, “जनरल आसिम मुनीर तो बलूचिस्तान संभाल लेंगे… लेकिन आपके 50 किलो मेकअप का खर्चा भी क्या मोदी जी ही उठाते हैं?”
पाकिस्तानी पैनलिस्ट ने लाइव टीवी पर चित्रा त्रिपाठी के मेकअप पर तंज कसा 😅😂
— Adv. Vijay Singh (@VijaySingh_law) April 7, 2026
कहा,
“जनरल आसिम मुनीर तो बलूचिस्तान संभाल लेंगे…
लेकिन आपके 50 किलो मेकअप का खर्चा भी क्या मोदी जी ही उठाते हैं?” 😭 pic.twitter.com/RWe4QNb8ih
शिवम यादव ने एक्स पर लिखा, ”अगर बिना REPORT किए गए तो दोस्ती खत्म , पाकिस्तान का पैनलिस्ट चित्रा आंटी के शो में बैठकर पूरी इज्जत उतार कर चला गया , ये TRP के लिए दुश्मन देश के लोगों को बैठाती थी अगर कोई विपक्ष का नेता इतना बोल देता तो उछली-उछली घूमती।”
अगर बिना REPORT किए गए तो दोस्ती खत्म ,
— Shivam Yadav (@ShivamYadavjii) April 8, 2026
पाकिस्तान का पैनलिस्ट चित्रा आंटी के शो में बैठकर पूरी इज्जत उतार कर चला गया ,
ये TRP के लिए दुश्मन देश के लोगों को बैठाती थी अगर कोई विपक्ष का नेता इतना बोल देता तो उछली-उछली घूमती।pic.twitter.com/YmyjtPzEo5
राजेश बेनीवाल ने लिखा ”TRP के लिए बेज्जती भी कबूल है वो भी पाकिस्तानी से”
TRP के लिए बेज्जती भी कबूल है वो भी पाकिस्तानी से pic.twitter.com/KZO1vRX23S
— Rajesh Beniwal (@BeniwalRajesh1) April 8, 2026
वहीं A.K Stalin, Saral Vyangya, अहमद, Lovely और @AnumaVidisha जैसे एक्स यूजर्स ने भी विडियो को इसी दावे के साथ शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: असम के चाय बागान में फोटोशूट कराते पीएम मोदी की वायरल तस्वीर AI जनरेटेड है
फैक्ट चेक
पड़ताल में सबसे पहले हमने वायरल वीडियो से जुड़े कीवर्ड जैसे “चित्रा त्रिपाठी शो महादंगल” और “पहलगाम के पापी नहीं बचेंगे, आज नहीं तो कल मरेंगे” की मदद से गूगल पर सर्च किया। इस दौरान हमें एबीपी न्यूज के यूट्यूब चैनल पर 2 मई 2025 को अपलोड किया गया चित्रा त्रिपाठी के शो “महादंगल” का वीडियो मिला। इस डिबेट में एंकर चित्रा त्रिपाठी के साथ रि. लेफ्टिनेंट जनरल शंकर प्रसाद, रि. मेजर जनरल अश्विनी सिवाच, पाकिस्तानी पत्रकार हैदर हयात खान और मुकीम अहमद खान शामिल थे।
वीडियो में ठीक 18:06 मिनट पर वीडियो के उस हिस्से को देखा जा सकता है, जहां से वायरल क्लिप ली गई है। इस दौरान चित्रा त्रिपाठी कहती हैं, “अपने बलूचिस्तान को देखिए, खेबर पख़्तूनख़्वा को देखिए, पीओके को देखिए। इस बार काटेंगे तो चार टुकड़ों में बटेंगे।” इससे स्पष्ट होता है कि वायरल क्लिप को वीडियो के इसी हिस्से से एडिट किया गया है।
पड़ताल में आगे हमें यह वायरल क्लिप फेसबुक पेज “Atta Muhammad Mari” नाम के पाकिस्तानी अकाउंट पर 6 अप्रैल 2026 को मिला। इस पेज पर भारतीय मीडिया चैनलों की डिबेट से जुड़े अन्य कई एडिटेड वीडियो भी अपलोड किए गए हैं। यह अकाउंट अक्सर इसी तरह डिबेट के क्लिप को एडिट कर सोशल मीडिया पर शेयर करता है।
ये फेक वीडियो है, जो शेयर किया जा रहा है. ये पाकिस्तानी यूट्यूबर है जो मेरे शो के विंडो को एडिट कर अपना वीडियो लगाकर वायरल करता है और पैसे कमाता है.
— Chitra Tripathi (@chitraaum) April 7, 2026
भाइयों और बहनों, पाकिस्तानी यूट्यूबर के झूठे वीडियो को लेकर इतने भी खुश मत हो जाओ 🤦🏻♀️ pic.twitter.com/T6FLODh3sj
इसके अलावा, चित्रा त्रिपाठी ने खुद अपने Twitter हैंडल पर पोस्ट किया है कि वायरल हो रहा वीडियो क्लिप फेक और एडिटेड है। यह एक पाकिस्तानी यूट्यूबर है, जो मेरे शो के वीडियो को एडिट कर अपना वीडियो लगाकर वायरल करता है और पैसे कमाता है।
| दावा | एक पाकिस्तानी पैनलिस्ट ने लाइव टीवी डिबेट के दौरान एबीपी न्यूज एंकर चित्रा त्रिपाठी के मेकअप पर तंज कसा। |
| दावेदार | Adv. विजय सिंह, शिवम यादव और अन्य |
| निष्कर्ष | यह दावा भ्रामक है। यह वीडियो 2 मई 2025, चित्रा त्रिपाठी के शो महादंगल का है, जिसमें पाकिस्तानी पत्रकार हैदर हयात खान और मुकीम अहमद खान शामिल थे। ओरिजिनल वीडियो में ऐसी कोई टिप्पणी नहीं है। वायरल क्लिप को पाकिस्तानी यूजर अत्ता मुहम्मद मरी द्वारा एडिट किया गया है। |
यह भी पढ़ें: रोड शो में पीएम मोदी से गैस सिलेंडर की मांग का दावा भ्रामक है
