Home राजनीति रोड शो में पीएम मोदी से गैस सिलेंडर की मांग का दावा भ्रामक है
राजनीति

रोड शो में पीएम मोदी से गैस सिलेंडर की मांग का दावा भ्रामक है

Share
Share

ईरान-अमेरिका युद्ध का असर भारत की ऊर्जा आपूर्ति पर भी साफ दिखाई दे रहा है। देश में एलपीजी की किल्लत है। इस बीच सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल है। इस वीडियो में एक शख्स जीप पर सवार है, वो लोगों को देखकर हाथ हिलाता है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि यह शख्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। वीडियो में एक आवाज सुनाई दे रही है, ‘गैस नहीं मिल रहा है सर।’ दावा किया जा रहा कि लोग पीएम मोदी के सामने गैस सिलेंडर के लिए गुहार लगा रहे हैं। हालाँकि पड़ताल में यह पता चलता है कि यह शख्स नरेंद्र मोदी नहीं, उनका हमशक्ल है।

जितेंद्र वर्मा नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ”लड़का: अंकल गैस नहीं मिल रहा है मोदी जी मिलेगा मिलेगा लेकिन कब मिलेगा ये नही बताया”

तेजस्वी यादव ने लिखा, ”लड़का :- अंकल, गैस नहीं मिल रहा है… मोदी जी :- मिलेगा मिलेगा…”

न्यूज पिंच ने लिखा, ”अंकल गैस नहीं मिल रहा है’ बीच रोड शो PM Modi से मांगी गैस, फिर क्या बोले पीएम?”

Screengrab of the Post

इसके अलावा ShivSenaUBT_, प्रियांशु कुमार, आर्टिकल 19 इंडिया, आदित्य वर्मा, साक्षी और नेशनल दस्तक जैसे एक्स यूजर्स ने भी वीडियो को इसी दावे के साथ शेयर किया।

यह भी पढ़ें: कंगना रनौत ने भारत को एक भूखा नंगा देश नहीं कहा, वायरल वीडियो एडिटेड है

फैक्ट चेक

वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए सबसे पहले हमने वीडियो के अलग-अलग स्क्रीनशॉट लेकर रिवर्स इमेज सर्च किया। इस दौरान यह वीडियो हमें Panasaguda Vibes नाम के यूट्यूब चैनल पर 30 मार्च को पोस्ट किया हुआ मिला। वीडियो के कैप्शन के मुताबिक, यह क्लिप राउरकेला में रामनवमी शोभा यात्रा की है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं बल्कि उनके हमशक्ल को देखा जा सकता है।

वीडियो में ठीक 0:43 मिनट पर वायरल क्लिप को देखा जा सकता है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी जैसा दिखने वाला व्यक्ति भीड़ के बीच नजर आ रहा है।

इसके अलावा यह वायरल वीडियो हमें guptiill, Vicky के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर मिला, जिसे ‘राउरकेला मोदी जी आए’ कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया है।

पड़ताल में हमे Kalinga TV पर एक पुराना इंटरव्यू मिला। यह वीडियो सितम्बर 2025 को पोस्ट किया गया था, वीडियो में वायरल शख्स को देखा जा सकता है। उन्होंने इस इंटरव्यू में बताया कि उनका असल नाम सदानंद नायक है। वे कर्नाटक के रहने वाले हैं।

दावाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सड़क पर एक जुलूस के दौरान गैस न मिलने की शिकायत की।
दावेदारन्यूज पिंच, जितेंद्र वर्मा और अन्य
निष्कर्षयह दावा गलत है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति पीएम नरेंद्र मोदी नहीं, बल्कि उनका हमशक्ल है, जिसे राउरकेला में रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान देखा गया था।

Share