Home राजनीति पीएम मोदी द्वारा नितिन नबीन को कैमरा फ्रेम से बाहर धकेलने का वीडियो एडिटेड है
राजनीति

पीएम मोदी द्वारा नितिन नबीन को कैमरा फ्रेम से बाहर धकेलने का वीडियो एडिटेड है

Share
Share

सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ यह दावा किया जा रहा है कि नितिन नवीन गलती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैमरा फ्रेम के बीच आ गए थे, जिसके बाद मोदी ने उन्हें धक्का देकर फ्रेम से बाहर कर दिया। हालांकि, हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ है।

डॉ नीमो यादव ने लिखा, ”नितिन नबिन आज बीजेपी के अध्यक्ष बने। मोदी ने कहा, नितिन नबिन मेरे बॉस हैं, और मैं उनका कार्यकर्ता हूँ।”नितिन नबिन ने इसे पूरी तरह से सच माने लिया। नितिन नबिन गलती से मोदी और उनके कैमरा फ्रेम के बीच आ गए। ब्लड ने अपने बॉस को फ्रेम से इतनी ज़ोर से बाहर धकेल दिया”

डॉ रागिनी नायक ने लिखा, ”हँस-हँस के पेट में दर्द हो गया”

विनय कुमार डोकनिआ ने लिखा ,”नितिन नबिन को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बने कुछ घंटे भी नहीं हुए और उनका नड्डा-करण भी शान से हो गया,अब वे धरती पर बोझ महामानव और कैमरे के बीच आयेंगे तो भाजपा के संस्कारों के अनुसार धक्के मार कर फ्रेम से बाहर भी फेक दिए जाएंगे,यही तो मोदी राज की परंपरा,प्रतिष्ठा और अनुशासन है।”

रोहिताश माहुर ने लिखा, ”नितिन नबिन आज बीजेपी के अध्यक्ष बने। मोदी ने कहा, “नितिन नबिन मेरे बॉस हैं, और मैं उनके कार्यकर्ता हूँ।” नितिन नबिन ने इसे शाब्दिक रूप में लिया। नितिन नबिन गलती से मोदी और उनके कैमरा फ्रेम के बीच आ गए।ब्लड ने अपने बॉस को फ्रेम से इतनी जोर से बाहर धकेल दिया।”

सरल पटेल ने लिखा , ”नितिन नबीन जी को बधाई…बस मोदी जी के रास्ते में मत आना, वरना”

यह भी पढ़ें: मणिकर्णिका घाट पर मंदिर तोड़ने का दावा भ्रामक, वायरल तस्वीर पुरानी है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में वायरल क्लिप का पूरा वीडियो हमें भारतीय जनता पार्टी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 20 जनवरी 2026 को पोस्ट मिला। जिसमें भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही नितिन नवीन जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया।

वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, श्री नितिन नबीन को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के लिए आगे बढ़ने का इशारा कर रहे हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नितिन नवीन को कैमरे से बाहर धकेलने का दावा गलत है।

दावा नितिन नवीन गलती से पीएम मोदी के कैमरा फ्रेम में आ गए और प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें धक्का देकर बाहर किया।
दावेदार डॉ निमो यादव, सदर पटेल और अन्य
निष्कर्ष यह वीडियो एडिटेड है। असल वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी नितिन नबीन को आगे बढ़ाकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमाओं पर श्रद्धांजलि देने का संकेत कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: रामभद्राचार्य के नाम से ब्राह्मणों द्वारा मंत्रों की शक्ति से पत्नी को माँ बनाने का बयान फर्जी है

Share