Home राजनीति पीएम मोदी की साबरमती रिवर फ्रंट पर बोटिंग के दौरान एम्बुलेंस को रास्ता देने की तस्वीर एडिटेड है
राजनीति

पीएम मोदी की साबरमती रिवर फ्रंट पर बोटिंग के दौरान एम्बुलेंस को रास्ता देने की तस्वीर एडिटेड है

Share
Share

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में रोड शो के दौरान पीएम मोदी द्वारा एम्बुलेंस को रास्ता देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वहीं इस बीच कोई यूजर्स एक बोट में बैठे पीएम मोदी द्वारा वाटर एम्बुलेंस को रास्ता देने की एक तस्वीर शेयर कर दावा कर रहे हैं कि पीएम मोदी ने एक बार वाटर एम्बुलेंस को भी रास्ता दिया है। हालांकि हमारी पड़ताल में यह तस्वीर एडिटेड निकली।

मनीष आरजे ने एक्स पर इस तस्वीर को शेयर कर लिखा, ‘भारत के पहले प्रधानमंत्री, जिन्होंने जल एम्बुलेंस को रास्ता दिया।’

Government of India Shadow नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘एक बार वाटर एम्बुलेंस को भी रास्ता दिया है..’

तन्मय ने भी इस तस्वीर को शेयर कर पीएम मोदी द्वारा वाटर एम्बुलेंस को रास्ता देने की बात कही है।

वहीं अजीत और बॉबी शबनम ने भी इसी दावे के साथ पीएम मोदी की तस्वीर शेयर की है।

यह भी पढ़ें: असम के चाय बागान में फोटोशूट कराते पीएम मोदी की वायरल तस्वीर AI जनरेटेड है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में हमने सबसे पहले वायरल तस्वीर को गूगल रिवर्स सर्च किया। इस दौरान असल तस्वीर हमें 15 अगस्त 2012 को प्रकशित ‘देश गुजरात’ की वेबसाइट पर प्रकाशित एक रिपोर्ट में मिली। रिपोर्ट के मुताबिक यह तस्वीर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अहमदाबाद के साबरमती रिवर फ्रंट पर बोटिंग और वॉटर राइड्स की शुरुआत की है। इस दौरान मोदी ने खुद भी स्पीड बोट का एक चक्कर लगाया। हालंकि इन तस्वीरों में वाटर एम्बुलेंस नहीं दिख रही है। जिससे स्पष्ट है कि इस तस्वीर को एडिट कर इसे झूठे दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

Source: Desh Gujarat
दावापीएम मोदी ने एक बार वाटर एम्बुलेंस को भी रास्ता दिया है।
दावेदारमनीष, तन्मय, बॉबी शबनम व अन्य
निष्कर्षवाटर एम्बुलेंस को रास्ता देते पीएम मोदी की वायरल तस्वीर एडिटेड है। असल में यह तस्वीर साल 2012 में अहमदाबाद के साबरमती रिवर फ्रंट पर बोटिंग और वॉटर राइड्स की है। जिसमें वाटर एम्बुलेंस नहीं है।

Share