पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में रोड शो के दौरान पीएम मोदी द्वारा एम्बुलेंस को रास्ता देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वहीं इस बीच कोई यूजर्स एक बोट में बैठे पीएम मोदी द्वारा वाटर एम्बुलेंस को रास्ता देने की एक तस्वीर शेयर कर दावा कर रहे हैं कि पीएम मोदी ने एक बार वाटर एम्बुलेंस को भी रास्ता दिया है। हालांकि हमारी पड़ताल में यह तस्वीर एडिटेड निकली।
मनीष आरजे ने एक्स पर इस तस्वीर को शेयर कर लिखा, ‘भारत के पहले प्रधानमंत्री, जिन्होंने जल एम्बुलेंस को रास्ता दिया।’
India's first Prime Minister to give way to the water ambulance 😂 pic.twitter.com/TkEbgsQZzM
— Manish RJ (@mrjethwani1) April 12, 2026
Government of India Shadow नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘एक बार वाटर एम्बुलेंस को भी रास्ता दिया है..’
एक बार वाटर एम्बुलेंस को भी रास्ता दिया है..
— Government of India Shadow (@GoIShadow) April 12, 2026
😎❤️🙏 pic.twitter.com/tm3jScmHMs
तन्मय ने भी इस तस्वीर को शेयर कर पीएम मोदी द्वारा वाटर एम्बुलेंस को रास्ता देने की बात कही है।
The AMBULANCE STORY 🚑
— তন্ময় l T͞anmoy l (@tanmoyofc) April 13, 2026
The Passage of an Ambulance during one of Mr. Modi's Road Shows has, by now, Become An Event In Itself.
TV Cameras—as well as Modi's Own Camera Crew—are now always poised and ready.
However, in accordance with the Prime Minister's Protocol, the SPG… pic.twitter.com/MfHw6L8FZf
वहीं अजीत और बॉबी शबनम ने भी इसी दावे के साथ पीएम मोदी की तस्वीर शेयर की है।
यह भी पढ़ें: असम के चाय बागान में फोटोशूट कराते पीएम मोदी की वायरल तस्वीर AI जनरेटेड है
फैक्ट चेक
दावे की पड़ताल में हमने सबसे पहले वायरल तस्वीर को गूगल रिवर्स सर्च किया। इस दौरान असल तस्वीर हमें 15 अगस्त 2012 को प्रकशित ‘देश गुजरात’ की वेबसाइट पर प्रकाशित एक रिपोर्ट में मिली। रिपोर्ट के मुताबिक यह तस्वीर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अहमदाबाद के साबरमती रिवर फ्रंट पर बोटिंग और वॉटर राइड्स की शुरुआत की है। इस दौरान मोदी ने खुद भी स्पीड बोट का एक चक्कर लगाया। हालंकि इन तस्वीरों में वाटर एम्बुलेंस नहीं दिख रही है। जिससे स्पष्ट है कि इस तस्वीर को एडिट कर इसे झूठे दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

| दावा | पीएम मोदी ने एक बार वाटर एम्बुलेंस को भी रास्ता दिया है। |
| दावेदार | मनीष, तन्मय, बॉबी शबनम व अन्य |
| निष्कर्ष | वाटर एम्बुलेंस को रास्ता देते पीएम मोदी की वायरल तस्वीर एडिटेड है। असल में यह तस्वीर साल 2012 में अहमदाबाद के साबरमती रिवर फ्रंट पर बोटिंग और वॉटर राइड्स की है। जिसमें वाटर एम्बुलेंस नहीं है। |
