Home अन्तर्राष्ट्रीय ईरान द्वारा पाकिस्तान प्रतिनिधिमंडल के स्वागत करने का वायरल वीडियो पुराना है
अन्तर्राष्ट्रीय

ईरान द्वारा पाकिस्तान प्रतिनिधिमंडल के स्वागत करने का वायरल वीडियो पुराना है

Share
Share

इस्लामाबाद में जल्द ही ईरान और अमेरिका के बीच बहुप्रतीक्षित शांति वार्ता शुरू होने जा रही है। वहीं इस बीच सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए ईरानी नेता का एक वीडियो वायरल है। दावा किया जा रहा है कि ईरानी नेता युद्ध रुकवाने के बाद पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत कर रहे हैं। हालांकि, हमारी पड़ताल में यह वीडियो पुराना निकला।

संदीप चौधरी कमेंट्री नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘ईरान में पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए पाकिस्तान की जगह हम भी हो सकते थे, ये देखा नहीं जा रहा है….’

सपा नेता आईपी सिंह ने लिखा, ‘दुश्मन देश पाकिस्तान ईरानी नेतृत्व से मिलता हुआ और विश्वगुरु चुनाव प्रचार में दीदी ओ दीदी करते हुए। अटल जी और सभी PM भी इक्के दुक्के रैलियां करते थे मोदी जी एक मात्र PM हैं जो राज्यों के चुनाव में हरदिन रैली करते है। सही समय का उपयोग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होना चाहिए था जो 2014 के बाद नहीं हुआ।’

शेख जावेद ने लिखा, ‘ईरान में पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए ईरानी नेता … पाकिस्तान को बीच में डाल कर बात करने वालो याद रखना पाकिस्तान ख़ुद आतंकियों का सार्थन करता रहा है ! सवाल: क्या पाकिस्तान पर भरोसा करना ईरान के लिए ख़ुदकुशी के बराबर होगा ?’

वहीं MTQ नाम के एक्स हैंडल ने भी इसी दावे के साथ फोटो को शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: चित्रा त्रिपाठी के मेकअप पर टिप्पणी करते पाकिस्तानी पैनलिस्ट का वायरल वीडियो एडिटेड है

फैक्ट चेक

वायरल वीडियो की जांच के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम को रिवर्स सर्च किया। इस दौरान यह वीडियो हमें 1 सितंबर 2025 को भुर्ग्री सिद्दीक़ नाम के फेसबुक पेज पर पोस्ट मिला। जिसके कैप्शन में उर्दू में लिखा है, ‘प्रधानमंत्री के प्रतिनिधिमंडल सहित ईरानी नेतृत्व के साथ बैठक।’ वीडियो में ठीक 8 सेकेंड पर वायरल हिस्से को देखा जा सकता है।

Source: Facebook

वहीं पड़ताल में हमें दोनों नेताओं की तस्वीर 1 सितंबर 2025 को Shanghai Cooperation Organization(SCO) के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी पोस्ट मिली। जिसके मुताबिक यह तस्वीर चीन के तियानजिन में आयोजित SCO Summit 2025 में पाकिस्तान और ईरान की मीटिंग की है।

Source: Instagram
दावाईरान के प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया।
दावेदारआईपी सिंह, शेख जावेद व अन्य
निष्कर्षईरान और पाकिस्तान प्रतिनिधिमंडल के बीच मुलाकात का वायरल वीडियो पुराना है। यह वीडियो 1 सितंबर 2025 को चीन के तियानजिन में आयोजित SCO Summit 2025 में पाकिस्तान और ईरान की मीटिंग की है।

Share