Home धर्म अशोक खरात की रिहाई के समर्थन में हिंदू समाज के प्रदर्शन का दावा झूठा, वायरल तस्वीर एडिटेड है
धर्म

अशोक खरात की रिहाई के समर्थन में हिंदू समाज के प्रदर्शन का दावा झूठा, वायरल तस्वीर एडिटेड है

Share
Share

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को भगवान महादेव का अवतार बताने का दावा करने वाले अशोक खरात उर्फ ‘भोंदू बाबा’ से जुड़ा मामला इन दिनों देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। अशोक खरात पर महिलाओं को बहला-फुसलाकर उनके साथ यौन शोषण करने के गंभीर आरोप लगे हैं। फिलहाल इस मामले में अशोक खरात पुलिस की गिरफ्त में है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसके साथ यह दावा किया जा रहा है कि हिंदू समाज के लोग अशोक खरात के समर्थन में सड़कों पर उतर आए हैं और उसकी रिहाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि, हमारी पड़ताल में यह तस्वीर एडिटेड निकली।

एक्स हैंडल पारुल ने लिखा, ”ऐसे पाखंडियों के लिए सबके पास वक्त है लेकिन जरूरी मुद्दों पर सब चुप हो जाते हैं।”

साजिद अली ने लिखा, ”यही लोग हिंदू – राष्ट्र बनाएंगे।।।”

एक अकाउंट @ModEci05 ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा, ‘बाबा जेल में रहेगा, तो हिंदुराष्ट्र कैसे बनाएगा’ बिट्टू शर्मा ने इस तस्वीर को रिपोस्ट भी किया।

Screengrab of the Post

संजू पंवार ने लिखा, ”महाराष्ट्र में सैंकड़ों महिलाओं के साथ दु”ष्कर्म करने वाले बाबा अशोक खरात के समर्थन में कुछ लोग रैली निकल रहें है, अन्याय बंद करो बाबा को रिहा करों…”

Screengrab of the Post

वहीं शेखर खरे, राम प्रसाद चौहान, गोविन्द सिंह, tricnews1, रमेश चन्द्र मीणा, Siwan Hina Shahab, upsc_45 और दे भचीड़ जैसे एक्स यूजर्स ने भी इसी दावे के साथ फोटो को शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: चित्रा त्रिपाठी के मेकअप पर टिप्पणी करते पाकिस्तानी पैनलिस्ट का वायरल वीडियो एडिटेड है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में हमने सबसे पहले वायरल तस्वीर को गूगल रिवर्स सर्च किया, जिससे हमें हिंदू जन जागृति समिति की वेबसाइट पर पोस्ट की गई एक तस्वीर मिली। दोनों तस्वीरों की तुलना करने पर पता चला कि वायरल तस्वीर को वहीं से उठाकर एडिट किया गया है।

आगे की पड़ताल में हमने “हिंदू राष्ट्र जागृति आंदोलन” जैसे कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च किया। जिससे हमें 9 मार्च 2026 को प्रकाशित लोकसत्ता की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के हुपरी पंचक्रोशी, फाइव स्टार इंडस्ट्रियल स्टेट और आसपास के क्षेत्रों में पिछले कुछ वर्षों में गांजा और अन्य नशीले पदार्थों का प्रचलन खतरनाक रूप से बढ़ गया है। खासतौर पर बड़ी संख्या में युवा नशीले पदार्थों की लत का शिकार हो रहे हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य, शिक्षा और समाज के नैतिक व सामाजिक कल्याण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

ऐसे में गांजा और अन्य नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री और प्रचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा उनका समर्थन करने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को हुपरी के नेताजी सुभाष चंद्र चौक पर हिंदू राष्ट्र जागृति आंदोलन द्वारा विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया था। इसी प्रदर्शन की तस्वीर को नासिक के अशोक खरात की रिहाई को लेकर हिंदू समाज के विरोध प्रदर्शन की तस्वीर बताकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया।

दावा हिंदू समाज अशोक बाबा की रिहाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहा है, जिन पर बलात्कार और यौन उत्पीड़न सहित कई गंभीर आरोप लगे हैं।
दावेदारपारुल, साजिद अली और अन्य
निष्कर्षयह दावा भ्रामक है। वायरल तस्वीर एडिट की गई है। दरअसल, यह कोल्हापुर में हिंदू राष्ट्र जागृति द्वारा अवैध ड्रग्स की बिक्री और वितरण के खिलाफ किए गए हालिया विरोध प्रदर्शन की है।

यह भी पढ़ें: ईरान युद्ध को लेकर शशि थरूर द्वारा पीएम मोदी की आलोचना करने का वायरल वीडियो एडिटेड है

Share