Home स्क्रिप्टेड-AI केरल में नारिया तोड़ते हुए फोटोशूट कराते पीएम मोदी की वायरल तस्वीर AI जनरेटेड है
स्क्रिप्टेड-AI

केरल में नारिया तोड़ते हुए फोटोशूट कराते पीएम मोदी की वायरल तस्वीर AI जनरेटेड है

Share
Share

केरल चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को तिरुवल्ला में आयोजित एक जनसभा में हिस्सा लिया। वहीं सोशल मीडिया पर केरल में नारिया के पेड़ों से नारियल तोड़ते हुए फोटोशूट कराते पीएम मोदी की एक तस्वीर वायरल है। दावा किया जा रहा है कि असम की तरह बड़ी संख्या में लाइटिंग और कई कैमरों के साथ पीएम मोदी केरल में फोटोशूट करा रहे हैं।

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने एक्स पर इस तस्वीर को शेयर कर लिखा, ‘परिधान-मंत्री – रील बनवाते हुए, केरलम – केरलम’

डॉ. अरुणेश यादव ने लिखा, ‘असम के बाद अब केरल में रील बाजी’

वहीं मनीष आरजे ने लिखा, ‘केरल ट्रिप का फ़ोटोशूट’

वहीं विजय सिंह, Government of India Shadow और गाँधी परिवार 2.0 नाम के एक्स हैंडल ने भी इसी दावे के साथ तस्वीर शेयर की है।

यह भी पढ़ें: असम के चाय बागान में फोटोशूट कराते पीएम मोदी की वायरल तस्वीर AI जनरेटेड है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में हमने रिवर्स सर्च की मदद से इस तस्वीर की जांच की। लेकिन यह तस्वीर हमें किसी भी मीडिया रिपोर्ट या अन्य विश्वसनीय सोर्स पर प्रकाशित नहीं मिली, जिससे हमें इसके AI जनरेटेड होने का संदेह हुआ। पड़ताल में आगे HIVE AI डिटेक्शन टूल की मदद से इस तस्वीर की जांच कर पर यह AI जनरेटेड पाया गया।

Source: HIVE
दावापीएम मोदी केरल में नारिया तोड़ते हुए फोटोशूट करा रहे हैं।
दावेदारअलका लंबा, अरुणेश यादव व अन्य
निष्कर्षकेरल में नारिया तोड़ते हुए फोटोशूट कराते पीएम मोदी की वायरल तस्वीर AI जनरेटेड है।

Share