सोशल मीडिया पर इंडिया टीवी के एक न्यूज़ शो का वीडियो वायरल है। वीडियो में इंडिया टीवी की एंकर बता रही हैं कि RSS प्रमुख मोहन भागवत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी के कथित तीन देशों के पासपोर्ट मामले पर गंभीर चिंता जताते हुए उनपर कारवाई करने का आग्रह किया है। पत्र में उन्होंने सीएम हिमंत की पत्नी के पास मुस्लिम देश के पासपोर्ट होने पर आगामी असम चुनाव में आरएसएस द्वारा भजपा की मदद न करने करने की बात कही है। हालंकि हमारी पड़ताल में यह सभी दावे फर्जी निकले।
अमर सिंह चौहान ने एक्स पर लिखा, ‘ब्रेकिंग | गंभीर चिंताएँ, खबर है कि मोहन भागवत ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी से जुड़े कथित ‘3 पासपोर्ट’ मामले पर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी गंभीर चिंताएँ जताई हैं। सूत्रों का दावा है कि RSS असम चुनावों के लिए हिमंत का समर्थन नहीं कर रहा है। सवाल उठाए गए: इतने गंभीर मामले में अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई? यह मुद्दा अब राजनीति से परे हो गया है; अब तो पूरी व्यवस्था की विश्वसनीयता दाँव पर लगी है।’
🚨 BIG BREAKING | SERIOUS CONCERNS
— Amar Singh Chouhan (@amar_4inc) April 8, 2026
Mohan Bhagwat has reportedly written to the PM raising grave national security concerns over the alleged 3 passports issue linked to Himanta Biswa Sarma’s wife.
👉 Sources claim RSS is not backing Himanta for Assam elections
👉 Questions… pic.twitter.com/KscXMUbGpH
कुमार सौरभ सिंह ने लिखा, ‘पवन खेड़ा का पवन पेड़ा बनाने और उनके लिए अपशब्दों का प्रयोग करने वाले “हिमांता बेशर्मा” मोहन (भागवत) जी का ‘सोहन हलवा’ बनाएंगे? घटिया व्यक्ति, घटिया भाषा और सिर से पांव तक भ्रष्टाचार में डूबे हुए लोग सत्ता के दम पर विपक्ष के सवालों का गला घोट रहे हैं! मातृ संगठन के प्रमुख ने किरदार पर ही प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं। दम है तो अमित शाह के चेले हिमांता बेशर्मा को संघ प्रमुख पर भी एक FIR कर उनकी गिरफ्तारी के लिए असम पुलिस को नागपुर भेजना चाहिए।’
वसीम जैदी ने लिखा, ‘संघ प्रमुख Mohan Bhagwat ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर Himanta Biswa Sarma की पत्नी के कथित तीन देशों के पासपोर्ट मामले पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने इस मुद्दे को बेहद गंभीर बताते हुए सवाल उठाया कि इतने बड़े मामले पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई।’
ऋतू ने लिखा, ‘RSS चीफ मोहन भागवत ने PM को लिखे लेटर में हिमंता बिस्वास शर्मा की पत्नी रिंकी शर्मा के पास कथित तौर पर तीन पासपोर्ट होने पर गंभीर और गंभीर आपत्ति जताई है!! क्या यह साफ इशारा नहीं है कि BJP/RSS हिमंता को छोड़ने के लिए तैयार हैं?? जो भी हो, इससे वह बहुत कमजोर स्थिति में आ गए हैं।’

वहीं अशोक कुमार मंडल, विनेश फोगाट, मोनी, हीरा वहीद और प्रग्न्या गुप्ता ने भी इसी दावे के साथ वीडियो को शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: असम के चाय बागान में फोटोशूट कराते पीएम मोदी की वायरल तस्वीर AI जनरेटेड है
फैक्ट चेक
दावे की पड़ताल में हमने संबंधित कीवर्ड की मदद से मोहन भागवत द्वारा पीएम मोदी को लिखे गए कथित पत्र के बारे में सर्च किया। लेकिन इस दौरान हमें ऐसी कोई मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली। पड़ताल में आगे हमें इंडिया टीवी के वायरल वीडियो से मिलता जुलता एक वीडियो 8 अप्रैल को इंडिया टीवी के एक्स हैंडल पर पोस्ट मिला। वीडियो में एंकर प्राची पराशर ने बताया कि पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर TMC के प्रतिनिधि मंडल ने चुनाव आयोग से मुलाकात की है। इस दौरान TMCऔर चुनाव आयोग के बीच नोकझोक हुई। इस वीडियो में कहीं भी मोहन भागवत के पत्र का जिक्र नहीं है।
पड़ताल में आगे हमें वायरल वीडियो को लेकर इंडिया टीवी का एक खंडन भी मिला। इंडिया टीवी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्ट कर स्पष्ट किया है कि India TV के नाम का इस्तेमाल कर झूठ फैलाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर झूठे दावे के साथ एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस फर्जी वीडियो में AI का इस्तेमाल किया गया है।
वहीं वायरल वीडियो में नजर आ रहे इंडिया टीवी के रिपोर्टर शोएब रजा ने भी एक्स पर एक पोस्ट कर इस वीडियो को फर्जी बताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘ये वीडियो फर्जी हैं, कल मैंने चुनाव आयोग गए TMC डेलिगेशन की खबर की रिपोर्ट की थी, उस वीडियो के साथ किसी ने छेड़छाड़ करके ये फर्जी वीडियो बनाया। ना ये @ParasharPrachi की आवाज़ हैं ना ही मेरी।’
वहीं 9 अप्रैल को प्रकाशित दी प्रिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आरएसएस ने स्पष्ट किया कि मोहन भागवत और पीएम मोदी के नाम से वायरल लेटर पूरी तरह फर्जी और AI-जनरेटेड है।

| दावा | मोहन भागवत ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी के पास तीन देशों के पासपोर्टों होने के मामले में कार्रवाई करने का आग्रह किया। |
| दावेदार | वसीम जैदी, मोनी, हीरा वहीद, प्रग्न्या गुप्ता व अन्य |
| निष्कर्ष | मोहन भागवत द्वारा पीएम मोदी को पत्र लिखकर सीएम हिमंत की पत्नी के खिलाफ कारवाई करने का दावा फर्जी है। इंडिया टीवी का वायरल वीडियो AI जनरेटेड है। |
