Home स्क्रिप्टेड-AI सीएम हिमंत से भाजपा की नाराजगी की खबर फर्जी, TV9 का वीडियो एडिटेड है
स्क्रिप्टेड-AI

सीएम हिमंत से भाजपा की नाराजगी की खबर फर्जी, TV9 का वीडियो एडिटेड है

Share
Share

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और उनकी पत्नी को लेकर TV9 भारतवर्ष के एक न्यूज़ शो का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में TV9 की एंकर बता रही हैं कि हिमंता बिस्वा सरमा के भ्रष्टाचार और जमीन घोटालों ने अब BJP की नींद उड़ा दी है। BJP हिमंत से अपना पिंड छुड़ाने की तैयारी में है। हालांकि हमारी पड़ताल में यह वीडियो एडिटेड पाया गया।

भारत जोड़ो अभियान नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘हिमंता बिस्वा सरमा के भ्रष्टाचार और जमीन घोटालों ने अब BJP की नींद उड़ा दी है। BJP हिमंता से “अपना पिंड छुड़ाने” की तैयारी में है।’

पुष्पामंजुनाथ रेड्डी ने लिखा, ‘हिमंत से BJP नाराज़ हिमंत बिस्वा सरमा और रिंकी भुइयां सरमा की हरकतों से भारतीय जनता पार्टी को शर्मिंदगी उठानी पड़ी है, और कोई भी नेता उनके बचाव में आगे आने को तैयार नहीं है। जब सच सबूतों के साथ सामने आता है, तो झूठ के साथ खड़े होने की हिम्मत भी खत्म हो जाती है। BJP नेता अब चुप हैं।’

सौरव कुंदो ने लिखा, ‘BJP, असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा से काफ़ी नाराज़ लग रही है! हिमंता बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी रिंकी भुइयां सरमा के कामों से BJP को शर्मिंदगी उठानी पड़ी है, और कोई भी बड़ा नेता उनके बचाव में आगे आने को तैयार नहीं है। जब दस्तावेज़ी सबूतों के साथ सच सामने आता है, तो झूठ के साथ खड़े होने की हिम्मत भी खत्म हो जाती है। BJP के नेता अब पूरी तरह से चुप हैं।’

वहीं पॉल कोश्य ने भी इसी दावे के साथ वीडियो शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: असम के चाय बागान में फोटोशूट कराते पीएम मोदी की वायरल तस्वीर AI जनरेटेड है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में हमें TV9 का वीडियो उनके आधिकारी एक्स हैंडल पर 5 अप्रैल को पोस्ट मिला। वीडियो में न्यूज़ एंकर ने कांग्रेस द्वारा सीएम हिमंत की पत्नी के पास 3 देशों के पासपोर्ट होने के आरोप पर सीएम हिमंता के जवाब के बारे में बताया है। जिसमें सीएम हिमंत ने कहा कि पवन खेड़ा के आरोप मनगढ़ंत हैं वह खेड़ा के खिलाफ मानहानि का केस करेंगे।

वहीं पड़ताल में आगे हमें वायरल वीडियो को लेकर TV9 भारतवर्ष का एक खंडन भी मिला। TV9 भारतवर्ष ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्ट कर स्पष्ट किया है कि कुछ सोशल मीडिया हैंडल से AI-altered एक वीडियो पोस्ट किया जा रहा है, जिसे TV9 भारतवर्ष के शो ‘इस बार किसकी सत्ता’ का बताया जा रहा है, जो बिल्कुल गलत है। इस वीडियो में असम के सीएम की पत्नी के पासपोर्ट विवाद को लेकर कुछ ऐसे दावे किए जा रहे हैं जो TV9 भारतवर्ष पर प्रसारित नहीं हुए है। ये फेक न्यूज है. और TV9 भारतवर्ष इसका खंडन करता है।

दावाहिमंता बिस्वा सरमा के भ्रष्टाचार और जमीन घोटालों ने अब BJP की नींद उड़ा दी है। BJP हिमंता से अपना पिंड छुड़ाने की तैयारी में है। हालांकि हमारी पड़ताल में यह वीडियो एडिटेड पाया गया।
दावेदार भारत जोड़ो अभियान, सौरभ कुंदो व अन्य
निष्कर्षहिमंता बिस्वा सरमा को लेकर TV9 भारतवर्ष का वायरल वीडियो एडिटेड है। असल वीडियो में सीएम हिमंत की पत्नी के पास 3 देशों के पासपोर्ट होने के आरोप पर सीएम हिमंता के जवाब के बारे में बताया है। TV9 ने भी स्पष्ट किया है कि यह वीडियो AI-altered है।
Share